लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लंदन में साथ दिखे CM विजय और तृषा, वीडियो वायरल

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय त्रिशा के साथ यूनाइटेड किंगडम में अजित कुमार की सिल्वरस्टोन रेस में शामिल होने पहुंचे. इस दौरान सेल्फी शेयर करते हुए राधिका सरथकुमार ने लिखा, “लंदन में खूबसूरत त्रिशा से मुलाकात हुई. हमारे अपने ‘थाला’ अजित कुमार को इस वीकेंड ट्रैक पर उतरने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.”

राधिका का अजित कुमार से मिलने और उन्हें पूरी तरह से सरप्राइज करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.कैप्शन में लिखा था कि अजित कुमार को जुनून, लगन और फोकस के साथ आगे बढ़ते और कामयाबी हासिल करते देखना बहुत अच्छा लगा. साथ ही वे हमेशा की तरह विनम्र और हैंडसम भी हैं एक बड़ी प्रेरणा.

उन्होंने सिल्वरस्टोन सर्किट पर अजित के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो भी पोस्ट किया और लिखा कि अजित को वेन्यू पर फैंस के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया. एक वीडियो में, जब वह अपनी कार से बाहर निकले, तो उन्होंने उत्साहित फैंस से चिल्लाने के लिए मना किया और हाथ के इशारों से भीड़ को आवाज कम करने का इशारा दिया. इसके अलावा तृषा को भी सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट पर देखा गया. जहां से उनका वीडियो वायरल है.

रेस के आयोजकों ने क्या कहा
रेस के आयोजकों ने इवेंट में विजय की मौजूदगी की पुष्टि की. एक ऑफिशियल पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘इस वीकेंड सिल्वरस्टोन में एक खास मेहमान हरी झंडी दिखाएंगे सी जोसेफ विजय. भारतीय एक्टर और तमिलनाडु के CM विजय UK में हमारे भारतीय ड्राइवरों का हौसला बढ़ाने और 44-कार ग्रिड के सामने Silverstone Round की ऑफिशियल शुरुआत करने के लिए हमारे साथ जुड़ेंगे.’

बता दें कि हाल के महीनों में सीएम विजय और त्रिशा के निजी रिश्तों को लेकर ऑनलाइन अटकलें लगाई जा रही हैं. लगातार अफवाहों के बावजूद दोनों में से किसी भी एक्टर ने इन दावों पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है. दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है.

ये भी पढ़ें

यूएई के प्रिंस ब्रिक्स के बीच वापस लौटे, हूती अटैक है वजह?


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment