लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विवाह, विवाद और विच्छेद:शादी के तीन साल बाद सहमति तलाक, पत्नी ने चप्पल तक मांग लीं वापस; अब दोनों की अलग राह – Divorce By Mutual Consent Three Years Into The Marriage; Wife Even Demanded The Return Of Her Slippers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शादी के तीन साल बाद एक जोड़े के बीच तलाक हुआ तो पति को पत्नी को दुल्हन की दो जोड़ी चप्पल भी वापस करनी पड़ी। दरअसल, तलाक की शर्त के अनुसार पति को पत्नी को स्त्रीधन के तहत आभूषणों के साथ ही अन्य उपहार वापस करने थे। पत्नी की ओर से वापस लेने वाले सामान की जो लिस्ट सौंपी गई, उसमें चप्पल भी शामिल थी।

यह मामला जम्मू का है। नगरोटा निवासी एक युवक का विवाह जिले की ही रहने वाली एक युवती के साथ तीन मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। शादी के एक महीने बाद ही दोनों के बीच स्वभाव, आदतों, पसंद और विचारों में भारी असमानता सामने आने लगी। दोनों एक ही छत के नीचे अजनबियों की तरह अलग-अलग रहने लगे। उनके बीच न तो बातचीत होती थी और न ही कोई वैवाहिक संबंध शेष रह गया था। अंततः पत्नी अपना ससुराल छोड़कर मायके चली गई।

सुलह की कोई स्थिति न बनती देख इस साल फरवरी में दोनों पक्षों ने परिवार अदालत का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम-1955 की धारा 13-बी के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए संयुक्त अर्जी दाखिल की। अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई में तय हुआ कि तलाक की अंतिम प्रक्रिया (सेकंड मोशन) के समय पति अपनी पत्नी को तीन लाख रुपये की स्थायी गुजारा भत्ता राशि का भुगतान करेगा। वहीं, पहले बयान (फर्स्ट मोशन) के दौरान दोनों पक्ष शादी के वक्त दिए गए स्त्रीधन और अन्य सभी उपहार एक-दूसरे को वापस करेंगे।

सामान की लंबी लिस्ट, जिसमें शामिल थीं चप्पलें भी

पत्नी की ओर से पति को सामान की लंबी सूची दी गई। इसमें पुरुषों की दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक नथ, एक रेफ्रिजरेटर, एक वॉशिंग मशीन, एक एसी, एक अलमारी, एक बाइक, एक एलईडी, एक गैस स्टोव, पुरुषों की एक घड़ी, एक चांदी का सिक्का, एक चांदी का कटोरा, एक चांदी की अंगूठी, सात स्टील की थाली, चार स्टील के डोल और 10 जोड़ी कलीरे शामिल थे। हैरत की बात यह थी कि इस सूची में दुल्हन की चुन्नी, आठ सूट के साथ-साथ दुल्हन की दो जोड़ी चप्पल भी वापस मांगी गई थी।

पति ने भी लिया अपना सामान

पत्नी की ओर से भी पति को उसके परिवार द्वारा दिए गए उपहार लौटाए गए। इन वस्तुओं में एक मंगलसूत्र, तीन सोने की अंगूठी, दो सोने की चूड़ियां, एक सोने की नथ और तीन स्मार्ट वॉच शामिल थीं। दोनों पक्षों ने अदालत में यह सहमति दी कि सामान के आदान-प्रदान के बाद इन वस्तुओं में किसी भी कमी को लेकर कोई दावा नहीं किया जाएगा।

घरेलू हिंसा का केस भी खत्म करना होगा

यह भी तय हुआ कि पत्नी की ओर से पति व उसके परिजनों के खिलाफ दर्ज घरेलू हिंसा अधिनियम की शिकायत जो पैसेंजर टैक्स जम्मू की अदालत में लंबित है, वापस ली जाएगी। इसके अलावा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 144 के तहत भरण-पोषण (मेंटेनेंस) का आवेदन और हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 9 के तहत दायर याचिका भी वापस ली जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस को देखते ही बरसाईं थीं गोलियां – Sagar Toxic Liquor Tragedy Wanted Gangster Shivanjay Rajput Injured In Police Encounter

दिल्ली:भारत मंडपम के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे तिब्बती यूथ कांग्रेस के 50 से अधिक सदस्य, हिरासत में – Over 50 Members Of The Tibetan Youth Congress Were Detained By The Delhi Police

सुर्खियां:ब्रिक्स सम्मेलन से बदली दिल्ली की सूरत; हरीश रावत छोड़ेंगे पद; जोमैटो ने दिया ग्राहकों को बड़ा झटका – Top News 13 September 2026 Brics Summit Pm Modi Zomato Cash Fee Shreyas Iyyer

सजने-संवरने पर करोड़ों फूंके:नेतन्याहू के मेकअप  पर सबसे ज्यादा खर्च, विदेशी दौरों में भी खूब उड़ा पैसा – Israel Pm Makeup Expenses Netanyahu Billions Spent On Styling

दिल्ली आजकल:ब्रिक्स सम्मेलन ने लौटाया 80 के दशक वाला कनॉट प्लेस, अतिक्रमण हटते ही बदली बाजार की तस्वीर – Delhi: Brics Summit Brings Back The Connaught Place Of The 80s

गोपेश्वर:बदरीनाथ के तप्तकुंड में ज्यादा डुबकी सेहत के लिए खतरनाक, जानलेवा हादसे के बाद चिकित्सकों ने चेताया – Taking Too Many Dips In The Tapt Kund At Badrinath Is Hazardous To Health

Leave a Comment