लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Iran-US War: ‘हम आपके…’, जंग के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकियों को लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकी लोगों के नाम एक ओपन लेटर लिखकर बड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने कहा, ‘ईरान के लोगों के दिल में आम अमेरिकियों के लिए कोई दुश्मनी नहीं है और दोनों देशों की जनता को एक-दूसरे के खिलाफ नहीं देखा जाना चाहिए.’

मसूद पेजेशकियान ने लेटर में लिखा कि ईरान के लोग किसी भी देश के लोगों से नफरत नहीं करते, इसमें अमेरिका के लोग भी शामिल हैं. उन्होंने इसे राजनीतिक बात नहीं बल्कि एक गहरी सोच और सिद्धांत बताया. यह बयान, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड के देश के नाम संबोधन से पहले आया.

पश्चिमी देशों के नजरिए पर भी उठाया सवाल

ईरान के राष्ट्रपति ने पश्चिमी देशों के उस नजरिए पर भी सवाल उठाया, जिसमें ईरान को एक खतरे के रूप में दिखाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह तस्वीर न तो इतिहास से मेल खाती है और न ही आज की सच्चाई से. उन्होंने अमेरिका की सैन्य कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या ईरान से सच में कोई ऐसा खतरा था, जिससे इस तरह के कदम उठाने पड़े? उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगों की मौत और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाना किसी भी तरह से सही नहीं है और इससे अमेरिका की छवि पर भी असर पड़ता है. पेजेशकियान ने यह भी इशारा किया कि क्या अमेरिका इस युद्ध में किसी और के प्रभाव में आकर शामिल हुआ है. उन्होंने सीधे तौर पर यह सवाल उठाया कि क्या अमेरिका इजरायल के लिए यह कदम उठा रहा है.

लेटर में पुराने मामलों का भी जिक्र

ईरान के राष्ट्रपति ने लेटर में पुराने मामलों का भी जिक्र किया, जैसे 1953 का तख्तापलट, लंबे समय तक लगे प्रतिबंध और पहले के टकराव, जिनकी वजह से दोनों देशों के बीच भरोसा कमजोर हुआ. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि ईरान ने कभी खुद से हमला करने की राह नहीं चुनी, बल्कि सिर्फ अपनी रक्षा की है. उन्होंने दुनिया को एक अहम मोड़ पर बताते हुए कहा कि टकराव का रास्ता अब ज्यादा महंगा और बेकार साबित हो रहा है. उन्होंने बातचीत और समझदारी को आगे बढ़ाने की अपील की. आखिर में उन्होंने अमेरिकी लोगों से कहा कि वे सिर्फ एकतरफा जानकारी पर भरोसा न करें और ईरान और उसके लोगों को समझने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एक्शन में सरकार, गलत सूचना-अफवाहों पर पीएम मोदी ने दिए ये कड़े निर्देश


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

US Iran War: फिर शुरू हुआ ट्रंप की धमकियों का सिलसिला, अब चीन पर US लगाएगा 50% टैरिफ, बीजिंग पर ईरान को हथियार देने का आरोप

US-Iran War: होर्मुज पर यूएस की धमकी क्या थी सिर्फ हवा-हवाई? जानिए किसने बताया ‘प्रोपगेंडा’

होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों को अमेरिका के लड़ाकू विमानों ने घेरा, F-35B से MV-22 काट रहे चक्कर

होर्मुज को लेकर मचे बवाल के बीच भारत के लिए बड़ी राहत, भारतीय जहाजों से टोल नहीं वसूलेगा ईरान

US Iran Peace Talk: तारीख तय… सबसे बड़ी शर्त मान गया ईरान! अमेरिका का पीस टॉक-2 पर नया ऐलान, ट्रंप ने लगाई मुहर 

ईरान संग बिना किसी डील के अमेरिका ने क्यों छोड़ा इस्लामाबाद, जेडी वेंस का खुलासा, बोले- ‘ट्रंप बहुत खुश होंगे…’

Leave a Comment