Bihar PG Medical Stipend 2026: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ रहे स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल छात्रों के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आदेश के अनुसार, अब प्रथम वर्ष के छात्रों को हर महीने 92,800 रुपये वजीफा मिलेगा। द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए यह राशि 1,02,000 रुपये और तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए 1,12,200 रुपये प्रति माह कर दी गई है।
