लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

भाजपा नेताओं को पाकिस्तानी नंबरों से धमकी:कॉल्स-ईमेल और गुमनाम चिट्ठियां, टूल किट के जरिये कई नेता टारगेट पर – Bjp Leaders Were Receiving Threatening Calls From Pakistani Numbers As Well As Emails And Anonymous Letters

[sm_links_style1]

BJP leaders were receiving threatening calls from Pakistani numbers as well as emails and anonymous letters

चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर धमाके की घटना से भाजपा नेता सकते में हैं। दरअसल, उन्हें इस तरह के हमले का अंदेशा पहले से ही था। दरअसल, पंजाब के कई भाजपा नेताओं को पाकिस्तान नंबर (92) से धमकी भरे लहजों में कई कॉल्स पिछले कई दिनों से आ रही थी। 


Trending Videos

पंजाब के एक भाजपा नेता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ समय पहले पंजाब भाजपा के संगठन सचिव को भी मारने की धमकी भरा एक पत्र चंडीगढ़ कार्यालय आया था। इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई थी।

चंडीगढ़ मुख्यालय के अलावा लुधियाना स्थित भाजपा कार्यालय में भी कई बार ऐसी कॉल्स और चिट्ठियां पहुंची, जिसमें विभिन्न भाजपा नेताओं  मारने व ग्रेनेड  से उड़ाने की धमकी दी गई। इसकी शिकायतें पंजाब पुलिस को भी दी गई थीं। 

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]