12:18 AM, 11-Sep-2026
ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे
ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन इस साल भारत में हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट 2026 में शामिल होने के लिए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली पहुंच चुके हैं। ब्रिक्स देशों की शिखर बैठक के लिए ब्रिक्स समूह में शामिल अन्य देशों के मेहमान भी दिल्ली पहुंचने वाले हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी देर रात भारत आएंगे। पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के मेहमान राष्ट्रीय राजधानी आने के बाद दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़े नेताओं, पदाधिकारियों के बयान और सम्मेलन से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें

