लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ऑपरेशन टाइगर:’यूबीटी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, मैं विलेन बनकर खुश हूं’, मंत्री प्रताप सरनाईक का दावा – Maharashtra Operation Tiger Shiv Sena Minister Pratap Sarnaik Claim Shiv Sena Ubt Many Mla In Touch

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री और शिवसेना के नेता प्रताप सरनाईक ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की नींद उड़ाने वाला दावा किया है। उन्होंने ऑपरेशन टाइगर पर मुहर लगाते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, लेकिन मैं अभी दिन और तारीख नहीं बताऊंगा। उन्होंने कहा कि उद्धव की पार्टी या ठाकरे परिवार राजनीति से खत्म नहीं होगा, लेकिन उसका महत्व कम होता जा रहा है। चुनाव जीतकर आए कुछ सांसदों और विधायकों को अब अपनी राजनीतिक गलती का अहसास हो रहा है और वे शिंदे के साथ आ रहे हैं। 

‘उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व की विचारधारा से दूरी बनाई’

प्रताप सरनाईक ने कहा, ”ऑपरेशन टाइगर’ को किसी तय संख्या या औपचारिक अभियान के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। बालासाहेब ठाकरे ने शिवसेना की स्थापना जिन विचारों के आधार पर की थी, उनमें हिंदुत्व महत्वपूर्ण था, जिससे 2019 में कांग्रेस के साथ जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने उस विचारधारा से दूरी बना ली।’

‘विलेन बनकर मुझे खुशी है’

प्रताप सरनाईक ने विधायकों की बगावत के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व छोड़ दिया, इसलिए पहले भी लोगों ने उन्हें छोड़ा और अब फिर से चुनकर आए सांसदों ने छोड़ा। अब विधायकों का नंबर है। उन्हें लगता है कि उन्होंने गलत फैसला लिया था, इसलिए वे हमारे पास आना चाहते हैं। अगर लोग मुझे विलेन समझते हैं तो मैं विलेन ही सही और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। अगर बालासाहेब की विचारधारा को आगे ले जाने के लिए विलेन बनना पड़े तो उन्हें खुशी है।

मराठी भाषा विवाद पर भी बोले

मराठी भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर सरनाईक ने कहा कि यूपी, बिहार सहित अन्य उत्तर भारतीय राज्यों के नेताओं ने 15 साल पहले अपने राज्यों में रोजगार और व्यापार के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए बड़ी संख्या में लोग पलायन कर मुंबई-महाराष्ट्र आए। मुंबई ने उन्हें अपनाया। ऐसे में अगर व्यवहारिक मराठी भाषा सीखने के लिए कहा गया है तो इसमें क्या गलत है?

गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर कही ये बात

वहीं, गरबा कार्यक्रमों में मुस्लिमों के प्रवेश और बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर दिए गए बयानों पर सरनाईक ने मंत्री नितेश राणे से असहमति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान कई बार प्रचार पाने के लिए दिए जाते हैं। वह बड़े स्तर पर दही हांडी और गणपति उत्सव आयोजित करते हैं, जिनमें मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं और उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं होती। त्योहारों में लोगों की भागीदारी को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस कथन का भी समर्थन किया, जिसमें मुस्लिमों के प्रति प्रेम और सद्भाव को हिंदू मूल्यों से जोड़ा गया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा:उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को चोटें आईं – Gujarat: Part Of Under-construction Building Collapses In Kudasan, Gandhinagar; Rescue Operation Underway

₹53.72 लाख की लग्जरी एसयूवी में ऑडियो समस्या पर ₹1.5 लाख मुआवजा:कार बदलने और रिफंड की मांग खारिज – Faulty Audio In Rs 53 Lakh Suv: Consumer Commission Orders Rs 1.5 Lakh Payout To Luxury Car Owner

नेपाल जलप्रलय:मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका – Nepal Flood Updates Death Toll How Usa Pull Support Its Impact

ब्रिक्स समिट:टी-3 में बढ़ी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता, 11 से 13 तक दिल्ली में व्यावसायिक वाहन नहीं आएंगे – Brics Summit: International Flight Capacity Increased At T-3

आज के दिन:महिला एशिया कप में भारत-बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल, सत्य निकेतन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई – 10 September 2026 Major Event

सीट का समीकरण:2022 में महज 217 वोट से तय हुआ विजेता, पिछले दो चुनाव से Bjp का दबदबा; ऐसा है कुर्सी का इतिहास – Uttar Pradesh Election 2027 Barabanki Kursi Assembly Seat History Bjp Sp Bsp Congress Political Equation

Leave a Comment