लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एपल ने लॉन्च किए नए एयरपॉड्स 5: क्या नया मिला और भारत में कितनी है कीमत? यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ – Apple Launches Airpods 5 H3 Chip, Anc Variants: Check India Price, Features & Upgrades

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सार

एपल ने अपनी नई पीढ़ी के वायरलेस ईयरबड्स एयरपॉड्स 5 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस बार स्टैंडर्ड एयरपॉड्स को नया चिप, बेहतर ऑडियो, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन जेसे फीचर्स के साथ अपग्रेड किया है। एयरपॉड्स 5 को कंपनी के एंट्री-लेवल वायरलेस ईयरबड्स लाइनअप में रखा गया है, जबकि प्रो मॉडल ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। एयरपॉड्स 5 के लॉन्च से पहले इसके फीचर्स को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा नए एच3 वायरलेस चिप, बेहतर वॉयस आइसोलेशन, स्पैशियल ऑडियो और संभावित हेल्थ सेंसर को लेकर थी।

एपल ने अपने सरप्राइज एंड शाइन इवेंट के मंच से ऑडियो सेगमेंट में अपने नए एयरपॉड्स 5 को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। पिछले कुछ महीनों से टेक जगत में आईआर कैमरा वाले सीक्रेट एयरपॉड्स अल्ट्रा को लेकर काफी चर्चा थी। आइए जानते हैं नए एयरपॉड्स 5 में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और भारत में इनकी कीमत क्या रहने वाली है।

एयरपॉड्स 5 में क्या है खास?

एयरपॉड्स 5 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका नया H3 चिप है। यह पिछली पीढ़ी के मुकाबले ईयरबड्स की प्रोसेसिंग क्षमता को बेहतर करता है। नए चिप की मदद से फोन कॉल के दौरान वॉयस आइसोलेशन, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और स्पैशियल ऑडियो को बेहतर बनाने पर फोकस किया गया है। इसका फायदा खासतौर पर कॉलिंग और म्यूजिक सुनने के दौरान मिल सकता है।

बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसलेशन

एयरपॉड्स 5 को दो अलग-अलग वर्जन में पेश किया गया है। एक मॉडल सामान्य वर्जन है, जबकि दूसरे में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन यानी एएनसी दिया गया है। एएनसी वर्जन आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है। इसका फायदा फ्लाइट, मेट्रो, ऑफिस या भीड़भाड़ वाली जगहों पर ईयरबड्स इस्तेमाल करते समय मिल सकता है। हालांकि एपल ने इससे पहले भी एयरपॉड्स 4 को सामान्य और एएनसी वर्जन में पेश किया था। एयरपॉड्स 5 में भी कंपनी ने इसी रणनीति को आगे बढ़ाया है।

हेल्थ फीचर्स पर भी फोकस

  • अन्य खासियत की बात करें हेल्थ पर ध्यान देने वाले लोगों के लिए यह एयरपॉड्स खास हो सकता है, क्योंकि कंपनी ने एयरपॉड्स 5 में हेल्थ से जुड़े फीचर्स पर भी ध्यान दिया है, जो कि इसे आकर्षक भी बनाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए ईयरबड्स में तापमान सेंसर दिया गया है, जो शरीर से जुड़े कुछ हेल्थ डेटा को ट्रैक करने में मदद कर सकता है।
  • हालांकि, एयरपॉड्स की हेल्थ ट्रैकिंग को एपल वॉच के बराबर नहीं माना जा सकता। वॉच में ज्यादा सेंसर और व्यापक हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। एयरपॉड्स में यह सुविधा सीमित हेल्थ डेटा तक केंद्रित रहने की उम्मीद है। एपल पहले से अपने प्रो मॉडल में हेल्थ ट्रैकिंग को बढ़ा रही है। ऐसे में एयरपॉड्स 5 में भी इस दिशा में अपग्रेड कंपनी के इकोसिस्टम को और मजबूत कर सकता है।

नए एच3 चिप का असर सिर्फ नॉइज कैंसलेशन तक सीमित नहीं रहेगा। इससे Spatial Audio का अनुभव भी बेहतर हो सकता है। इसके अलावा कॉल के दौरान आसपास की आवाज को कम करके यूजर की आवाज को ज्यादा स्पष्ट रखने में मदद मिल सकती है। यानी ऑफिस, सड़क या किसी शोर वाली जगह से कॉल करने पर बातचीत का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है।

दो वर्जन में क्यों आए एयरपॉड्स 5?

एपल ने एयरपॉड्स 5 को अलग-अलग जरूरत वाले यूजर्स के लिए दो विकल्पों में रखा है। बेस मॉडल उन लोगों के लिए है जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर वायरलेस ईयरबड्स चाहिए। वहीं एएनसी वर्जन उन यूजर्स को ध्यान में रखता है जो म्यूजिक और वीडियो के दौरान आसपास का शोर कम करना चाहते हैं। इस तरह दोनों मॉडल के बीच कीमत का अंतर भी रहेगा।

भारत में एयरपॉड्स 5 की कीमत कितनी है?

  • एयरपॉड्स 5 की अमेरिका में कीमत को लेकर लॉन्च से पहले रिपोर्ट्स में 129 डॉलर से शुरुआत की उम्मीद जताई गई थी, जबकि एएनसी वर्जन के लिए 179 डॉलर कीमत बताई गई थी। यह वही प्राइस प्वाइंट है जिस पर एयरपॉड्स 4 और एयरपॉड्स 4 एएनसी उपलब्ध थे।
  • भारत में एयरपॉड्स 5 की आधिकारिक कीमत: भारत में बेस मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग 12,999 से 14,900 के आसपास रखी गई है, जबकि एक्टिव नॉइज कैंसलेशन (ANC) वाले प्रीमियम वेरिएंट की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

एयरपॉड्स 5 से पहले एपल के एक और ज्यादा एडवांस ईयरबड्स की चर्चा थी। रिपोर्ट्स में कैमरा वाले एयरपॉड्स अल्ट्रा का जिक्र हुआ था। इनमें इंफ्रारेड कैमरा जैसी तकनीक के जरिए आसपास की वस्तुओं को पहचानने की क्षमता होने की बात कही गई थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कैमरा वाले एयरपॉड्स को अभी लॉन्च नहीं किया जाएगा और इनके लिए 2027 तक इंतजार करना पड़ सकता है।

क्या एयरपॉड्स 5 प्रो मॉडल को टक्कर देंगे?

एयरपॉड्स 5 प्रो मॉडल का सीधा विकल्प नहीं माना जा सकता। एपल ने इसे स्टैंडर्ड और अपेक्षाकृत किफायती लाइनअप में रखा है। फिर भी H3 चिप, ANC, बेहतर कॉल क्वालिटी, स्पैशियल ऑडियो और हेल्थ फीचर्स जैसे अपग्रेड इसे पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा सक्षम बनाते हैं।

डिजाइन से ज्यादा फीचर्स पर फोकस

एपल वाॅच सीरीज 12 की तरह इस बार कंपनी ने एयरपॉड्स 5 के बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय इंटरनल अपग्रेड और स्मार्ट फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है। नया चिप, बेहतर ऑडियो, एएनसी और हेल्थ सेंसर इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा उपयोगी बनाते हैं। कुल मिलाकर, एयरपॉड्स 5 का अपग्रेड उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है जो प्रो मॉडल की ज्यादा कीमत दिए बिना बेहतर ऑडियो और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सत्य निकेतन पीजी हादसा:दीवार तोड़ी, बेसमेंट में भरा मलबा, इमारत में काम करवा रहे कॉन्ट्रैक्टर ने खोला राज – Satya Niketan Pg Incident Wall Demolished Debris Filled Basement Contractor Overseeing Work Reveals Details

Iphone Launch Event Live: आईफोन 18 प्रो का हुआ खुलासा, एपल ने पेश किए नए रंग, 2एमएम टेक पर बना है चिप – Apple Event 2026 Iphone 18 Pro Foldable Iphone Apple New Watch Airpods Launch Today Details

क्या अमेरिका ईरान पर फिर दागेगा मिसाइलें?:संदिग्ध परमाणु ठिकाने पर बढ़ी हलचल, भूमिगत अड्डों पर हमले की तैयारी – Iran Nuclear Site: Surge In Construction At Pickaxe Mountain As Us Considers Deep Underground Strike

एमपी:बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित – Patwari Seen Crossing A River While Riding On An Elderly Man Back Video Goes Viral

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर बरसे नितिन गडकरी:लापरवाह ठेकेदारों को लेकर कौन सा नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं? – Mumbai-goa Highway Delays: Nitin Gadkari Promises Strict Action Against Errant Contractors And Officials

क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 ट्रेंड?: बड़ी हस्तियां भी बना रहीं तस्वीरें, जानिए कैसे बनाएं अपना एआई पोर्ट्रेट – What Viral Chatgpt 80s Photo Trend? How Create Retro Ai Images With Prompt

Leave a Comment