लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

खड़े हनुमान मंदिर पर बड़ा संकट?:गुजरात-महाराष्ट्र से उमड़ा भक्तों का सैलाब, पुजारी क्या बोले; देखें वीडियो – Cctv, Midnight Calls, And Unshakable Faith: What’s Really Happening At ‘khade Hanuman’ Temple….?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रशासनिक कार्रवाई की आशंका के बीच श्री खड़े हनुमान मंदिर का मामला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। एक ओर प्रशासन की ओर से मंदिर को हटाने की कार्रवाई की बात सामने आ रही है, वहीं मंदिर के पुजारी पंडित महेश बैरागी और श्रद्धालु अपनी आस्था की रक्षा के लिए डटे हुए हैं। मीडिया में मामला सामने आने के बाद अब स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश बैरागी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन भगवान श्री खड़े हनुमान जी को हटाने पर अड़ा हुआ है। पुजारी के मुताबिक, पुरातत्वविदों को बुलाकर दोबारा जांच कराई जा रही है। प्रतिमा की स्कैनिंग भी की गई है और इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

पंडित महेश बैरागी ने कहा कि उन्होंने हमेशा प्रशासन का सहयोग किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि प्रतिमा को बिना किसी क्षति के सुरक्षित तरीके से पुनर्स्थापित किया जाता है तो वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। हालांकि, उनका आरोप है कि प्रशासन बिना पूर्व सूचना के अचानक भारी मशीनरी के साथ मंदिर पहुंच जाता है और दबाव बनाने की कोशिश करता है।

पढे़ं: बदहाल व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर: कढ़ाई में शव रखकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण, देखें वीडियो

पुजारी ने आरोप लगाया कि कभी जेसीबी से मंदिर को नुकसान पहुंचाया जाता है, तो कभी प्रतिमा के आसपास छीनी-हथौड़ी से खुदाई की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई के लिए क्रेन तक बुलाई जाती है। पुजारी के मुताबिक, कई बार देर रात 12 या 1 बजे फोन कर दबाव बनाया जाता है और बिना पहले से जानकारी दिए मंदिर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी जाती है।

सुरक्षा को लेकर पुजारी ने लगाए सीसीटीवी कैमरे

मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं और अफवाहों के बीच पुजारी पंडित महेश बैरागी ने परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। उन्होंने मंदिर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। पुजारी ने बताया कि दो रात पहले मंदिर के आसपास कोई गार्ड तैनात नहीं था। ऐसे में उन्हें आशंका है कि कोई असामाजिक तत्व स्थिति का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दे सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन, दोनों की ओर से किसी तरह की लापरवाही न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उनका उद्देश्य मंदिर की गतिविधियों पर नजर रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है।

गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी से पहुंच रहे श्रद्धालु

मीडिया में मामला सामने आने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से भक्त श्री खड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और भगवान से मंदिर को उसी स्थान पर बनाए रखने की प्रार्थना कर रहे हैं।

हनुमान जी को पहनाई राम नाम की माला

मंदिर में पहुंच रहे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री खड़े हनुमान जी को विशेष राम नाम की माला भी पहनाई। पंडित महेश बैरागी ने बताया कि भक्तों की भावना है कि भगवान हनुमान को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद और बल मिले, ताकि वे अपने स्थान पर मजबूती से विराजमान रहें। श्रद्धालु मंदिर और प्रतिमा की रक्षा के लिए पूजा-पाठ और प्रार्थना कर रहे हैं

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी!:स्कोडा-फॉक्सवैगन और Jsw ग्रुप के बीच क्या डील हुई है? जानें पूरी डिटेल्स – Skoda-volkswagen And Jsw Join Hands: German Giant Aims To Scale Up India Operations With New Strategic Partner

अक्षय खन्ना:रहमान डकैत का नया लुक देखकर क्यों चौंके यूजर्स? किसी को आया हार्ट अटैक, कोई बोला साईं बाबा लग रहे – Akshaye Khanna Viral Video Actor Shocked Netizen With New Look Fans Remembers Rehman Dakait From Dhurandhar

एक्सप्लेनर:कौन हैं अमेरिकी मैथ्यू वान डाइक, जिन पर Uapa केस हटने से भारत में मचा सियासी घमासान, मामला क्या? – Who Is Matthew Van Dyke Us National Arrested With Ukraine Mercenaries Nia Chargesheet Row Uapa Case Explainer

दलीप ट्रॉफी फाइनल:ईस्ट जोन ने साउथ जोन पर कसा शिकंजा, हासिल की विशाल बढ़त; फिर दिखा कप्तान ईशान किशन का दम – Duleep Trophy Final Day 4 Highlights: East Zone Vs South Zone Match Report Scorecard

वीडियो:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा रूसी सेना का विमान, कल हुई थी लैडिंग, अब भी रनवे पर है खड़ा – Russian Army Aircraft Lands At Noida International Airport

मोहन सरकार ने मानी बात:इंटर्न डॉक्टरों की मांग पर बड़ा फैसला, अब हर महीने मिलेगा 21,500 रुपये स्टाइपेंड – Mp Government Has Taken A Major Decision Regarding The Demands Of Intern Doctors News In Hindi

Leave a Comment