लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तारिक रहमान के भारत दौरे पर सस्पेंस बरकरार:क्या ब्रिक्स से दूरी बनाएगा बांग्लादेश, विदेश मंत्री ने क्या कहा? – Suspense Remains Tariq Rahman India Visit Will Bangladesh Distance From Brics What Did Foreign Minister Say

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला और इस वैश्विक संस्था के सालाना सत्र की अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद पत्रकारों से उन्होंने बात किया। पत्रकारों से बात करते हुए जब प्रधानमंत्री तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा,’मैं यहां अपनी राष्ट्रीय हैसियत से नहीं आया हूं, इसलिए कृपया मुझे माफ करें…मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझसे सवाल पूछें या मुझसे महासभा के अध्यक्ष के तौर पर बात करें। अगर कोई द्विपक्षीय मुद्दा है, तो मैं अभी भी विदेश मंत्री हूं; मैं अलग से बात करूंगा।’ 

भारत सरकार ने किया है आमंत्रित 

भारत ने तारिक रहमान को बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) के मौजूदा अध्यक्ष के तौर पर ब्रिक्स समिट के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। भारत-बांग्लादेश के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच अब ढाका के समिट में शामिल होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में सालाना ब्रिक्स समिट की मेजबानी कर रहा है। इस दौरान कई अहम वैश्विक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। इनमें पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक प्रभाव भी शामिल हैं। बिम्सटेक एक क्षेत्रीय समूह है, जिसमें भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच भागीदारी पर नजर

समिट में बांग्लादेश की भागीदारी पर सभी की नजरें होंगी, क्योंकि भारत के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि नई दिल्ली ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को राजनीतिक शरण देने का फैसला किया है। हसीना अगस्त 2024 में युवाओं के नेतृत्व वाले विद्रोह के बाद सत्ता से हटाए जाने के बाद भारत आ गई थीं।

दिल्ली को ढाका से नहीं मिली कोई नई जानकारी

इससे पहले मंगलवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स समिट में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री की भागीदारी को लेकर ढाका की ओर से अभी तक कोई पुष्टि या नई जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस: यूएस नागरिक पर नहीं लगा यूएपीए; जयराम रमेश केंद्र पर हमलावर, पूछा- किसके दबाव में झुकी मोदी सरकार?

11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है ब्रिक्स

BRICS में शुरुआत में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे। वर्ष 2024 में मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल करके इसका विस्तार किया गया, जबकि 2025 में इंडोनेशिया भी इसमें शामिल हो रहा है। यह समूह एक प्रभावशाली वैश्विक मंच के रूप में उभरा है, क्योंकि यह दुनिया की 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाता है। इन देशों की हिस्सेदारी वैश्विक आबादी में लगभग 49.5 प्रतिशत, वैश्विक GDP में करीब 40 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार में लगभग 26 प्रतिशत है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएमआरएल से लेकर ईडी तक:केरल में क्यों मचा है सियासी घमासान? सीपीएम बोली- भाजपा और कांग्रेस में हो गई डील – Ed Is Not Investigating Cmrl Funds Given To Udf Leaders Targeting Vijayan Cpi(m) Said Congress Reply

जम्मू कश्मीर:वंदे मातरम के सम्मान में खड़े रहे अब्दुल्ला, कांग्रेस को लगी मिर्ची तो Nc बोली- शर्तें मत थोपो – Controversy Over ‘vande Mataram’ At The Jammu & Kashmir International Film Festival

ग्रहण योग 2026 प्रभाव:9 से 11 सितंबर तक मेष सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, भारी पड़ सकती है लापरवाही – Grahan Yoga 9 To 11 September 2026 These Zodiac Will Face Problems

आंकड़े हैं गवाह:वैभव सूर्यवंशी को बड़े मैचों का खिलाड़ी क्यों कहा जा रहा? 2026 में दबाव बढ़ा तो बल्ला और गरजा – Why Vaibhav Sooryavanshi Is Becoming A Big-game Player? His Incredible Knockout Record In 2026

आज लॉन्च होगी आईफोन 18 Pro सीरीज: 2nm चिप और वेरिएबल कैमरे के साथ होगा पेश, जानें इसके पांच सबसे खास फीचर्स – Iphone 18 Pro Series Arriving Today, 5 Game-changing Features You Can’t Miss

‘जेल से छूटा तो शुगर डैडी को भी मार दूंगा’:असम में पत्नी का सिर काटने वाले पति ने कहा- मुझे कोई पछतावा नहीं – If I Get Out Of Jail,i’ll Kill The Sugar Daddy Too Husband Who Beheaded Wife In Assam Says He Has No Regret

Leave a Comment