{“_id”:”6aa03c882db04c01eb04b84e”,”slug”:”antyodaya-cardholders-in-bareilly-will-get-sugar-at-18-repees-per-kg-2026-09-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
25 सितंबर को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन लेने में असमर्थ उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी के जरिए निशुल्क खाद्यान्न दिया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं को सुबह 8 से 12 बजे और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

18 रुपये किलो मिलेगी चीनी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंत्योदय राशन कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही के सापेक्ष तीन किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी। इसके लिए कार्डधारकों को कुल 54 रुपये देने होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर बरेली जिले में सितंबर माह के राशन वितरण का चक्र 10 से 25 सितंबर तक चलेगा। चीनी के वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी की सुविधा नहीं मिलेगी।


