लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जब भगवान खुद नहीं हटना चाहते तो क्यों हटाएं’?:खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर संतों का विरोध, देखें वीडियो – Khade Hanuman Stays Put! Ujjain Bridge Project Stuck As 1,000-year-old Idol Resists Relocation

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शहर में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बन रही डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में बाधक बन रही श्री खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा का विस्थापन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। पिछले पांच दिनों से प्रशासन प्रतिमा को स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद प्रतिमा अपने स्थान से नहीं हिली। इस घटना के सोशल मीडिया और रील्स पर वायरल होने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ गई है।



नगर निगम के उपायुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि प्रस्तावित सड़क मार्ग में आने वाले अधिकांश धार्मिक स्थलों को आपसी सहमति और चर्चा के बाद हटाया जा चुका है। श्री खड़े हनुमान मंदिर के पुजारी की सहमति और मार्गदर्शन में ही प्रतिमा के विस्थापन की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रतिमा का तकनीकी परीक्षण कराना जरूरी महसूस हुआ। इसके लिए आधुनिक स्कैनिंग मशीन की मदद ली जा रही है। आगामी 2 से 4 दिनों में स्कैनिंग रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट मिलने के बाद सभी पक्षों की सहमति, आपसी समन्वय और तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।

पुरातत्वविद ने बताया परमारकालीन तकनीक का दावा

विक्रम विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद प्रो. डॉ. रमण सोलंकी के अनुसार, खड़े हनुमान जी की प्रतिमा मालवा के विशेष बेसाल्ट पत्थर से बनी है। उनका दावा है कि यह प्रतिमा परमार काल और राजा भोज के शासनकाल की शिल्पकला को दर्शाती है।

डॉ. सोलंकी के मुताबिक, प्राचीन समय में लोहे और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता नहीं थी। उस दौर में पत्थरों में विशेष छेद कर ‘लॉकिंग सिस्टम’ के जरिए प्रतिमाओं और मंदिरों का निर्माण किया जाता था। उन्होंने प्रशासन को सुझाव दिया कि प्रतिमा को सुरक्षित विस्थापित करने के लिए मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की विशेषज्ञ टीम से परामर्श लिया जाना चाहिए। उनके अनुसार, ऐसी प्राचीन संरचनाओं को सुरक्षित तरीके से स्थानांतरित करने का विशेषज्ञों के पास अनुभव और तकनीक है।



पढ़ें: बेटे को पीठ पर बांधकर टमस नदी पार कर रही थी मां, गहरे पानी में डूबे दोनों, मासूम की मौत; मां आईसीयू में

संतों और हिंदूवादी संगठनों ने जताया विरोध

प्रतिमा को हटाने की कोशिशों के बीच जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर शैलेशानंद महाराज ने खड़े हनुमान जी के दर्शन किए और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब खड़े हनुमान जी अपने स्थान से विस्थापित नहीं हो रहे हैं, तो प्रशासन उन्हें हटाने की इतनी कोशिश क्यों कर रहा है।

हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि रूपेश ठाकुर, संतोष व्यास, शिवेंद्र तिवारी और शैलू यादव ने भी प्रतिमा को हटाने का विरोध किया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की मान्यता है कि वे खड़े हनुमान जी को अपना ‘डॉक्टर’ मानते हैं। उनका विश्वास है कि बच्चों की बीमारी या किसी संकट के समय भगवान के नाम का धागा बांधने और पूजा करने से राहत मिलती है।



सोशल मीडिया पर खबर वायरल, मंदिर में बढ़ी भीड़


प्रतिमा के नहीं हटने की खबर डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए फैलने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। मंगलवार को मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। उज्जैन के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फिलहाल भगवान के नाम से की जाने वाली ‘नजर उतारने’ की पारंपरिक प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अब सभी की नजरें अगले 2 से 4 दिनों में आने वाली तकनीकी स्कैनिंग रिपोर्ट पर हैं। रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन प्रतिमा के विस्थापन को लेकर अगला कदम तय करेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एनएसई आईपीओ:18 सितंबर को सब्सक्रिप्शन खुलने का दावा, 25 सितंबर को बाजार में शेयरों की लिस्टिंग होने का अनुमान – Nse Ipo Likely To Open On Sep 18; Set To Become India’s Largest Ipo At 30,000 Crore Rupees

‘भोजन बनाम ईंधन’ संकट पर Icrier का सुझाव:इथेनॉल की कमी होने पर E20 से घटाकर E15 किया जाए ब्लेंडिंग लक्ष्य – Icrier Recommends Flexible E15-e20 Ethanol Blending Norms To Mitigate Food Vs Fuel Crisis

क्या विजय ने की स्टालिन के टूटे जबड़े की नकल?:बॉडी शेमिंग के आरोपों पर सीएम ने दी सफाई, दिया ये जवाब – Tamil-nadu-cm-vijay-clarification-on–accusations-body-shaming-mk-stalin-assembly-gesture-row

करीना कपूर:भंसाली के ऑफिस के बाहर नजर आईं बेबो; दूर हो गई 25 साल पुरानी नाराजगी, अगली फिल्म में एंट्री पक्की? – Kareena Kapoor Visits Sanjay Leela Bhansali Office Two Decades After Devdas Movie Fallout

भारत में अगस्त 2026 के दौरान ईवी बिक्री में 53% का बड़ा उछाल:किस वाहन श्रेणी में कैसा रहा प्रदर्शन? – India Ev Retail Sales Surge 53 Per Cent Yoy In August 2026; Overall Ev Penetration Reaches 12.3 Per Cent: Fada

सोना धड़ाम, चांदी उछली:सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या रहे कीमती धातुओं के भाव – Gold Plunges, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

Leave a Comment