लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘धार्मिक संस्था अदालत नहीं बन सकती’:छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट का तलाक आदेश किया रद्द, क्या कहा? – Stating That A Religious Body Cannot Act As A Court Cg High Court Set Aside A Sharia Court Divorce Order

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई धार्मिक संस्था या निजी निकाय कानून के तहत गठित अदालत का अधिकार अपने हाथ में नहीं ले सकता। धार्मिक मान्यताओं के आधार पर किसी व्यक्ति के कानूनी अधिकारों या वैवाहिक स्थिति का निर्धारण अथवा उसे लागू नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट ने रायपुर की एक निजी शरिया संस्था द्वारा जारी तलाक के आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की।

जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकल पीठ ने रायपुर की ‘इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट’ द्वारा 38 वर्षीय महिला को तलाकशुदा घोषित करने वाले आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ऐसे गैर-न्यायिक मंचों द्वारा जारी फतवों या फैसलों की कोई बाध्यकारी कानूनी मान्यता नहीं है। अदालत ने 12 अगस्त को मामले में फैसला सुरक्षित रखा था और सोमवार को अपना निर्णय सुनाया।

याचिकाकर्ता निरोश अब्बासी ने ‘इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट’ के 18 जनवरी 2022 के आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में कथित तौर पर उन्हें ‘तीन तलाक’ के जरिए तलाकशुदा घोषित किया गया था। अब्बासी ने इस संस्था के अस्तित्व को भी चुनौती दी थी। उनका कहना था कि यह निकाय संविधान के प्रावधानों के विपरीत काम कर रहा है और उसे किसी व्यक्ति की वैवाहिक स्थिति तय करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है।

याचिकाकर्ता के पहले पति की 2015 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने 2020 में रायपुर निवासी मोहम्मद आबिद खान से शादी की थी। खान का दावा था कि पहली शादी से अब्बासी के बच्चे नए परिवार के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रहे थे। इसी आधार पर कथित तौर पर उन्हें ‘तीन तलाक’ दिया गया। अब्बासी ने इस कथित तलाक का विरोध किया और कहा कि भारत में लागू कानून पर धार्मिक कानून हावी नहीं हो सकता। उन्होंने खान और उनके परिवार के सदस्यों पर उत्पीड़न, क्रूरता और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अक्टूबर 2021 में रायपुर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने और सक्षम अधिकारियों के समक्ष मामला लंबित होने के बावजूद ‘इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट’ ने 18 जनवरी 2022 को अपना आदेश जारी कर दिया।

पढे़ं: बेटे को पीठ पर बांधकर टमस नदी पार कर रही थी मां, गहरे पानी में डूबे दोनों, मासूम की मौत; मां आईसीयू में

अदालत ने क्या कहा?

अदालत ने कहा कि धर्म किसी व्यक्ति के विवेक और व्यक्तिगत आस्था का मार्गदर्शन कर सकता है, लेकिन किसी धार्मिक संस्था या निजी निकाय को कानून के तहत गठित अदालत का अधिकार अपने हाथ में लेने या धार्मिक विश्वास के माध्यम से किसी व्यक्ति की कानूनी स्थिति और अधिकारों को तय करने या लागू करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कानून का शासन और संवैधानिक व्यवस्था सर्वोपरि है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता देवर्षि ठाकुर ने दलील दी कि महिला के सक्षम अधिकारियों के पास जाने के बावजूद निजी संस्था ने उसकी वैवाहिक स्थिति पर अधिकार जताने की कोशिश की।

याचिकाकर्ता का कहना था कि कोई भी निजी संस्था या खुद को शरिया अदालत बताने वाला निकाय संविधान और कानून के तहत स्थापित अदालतों के अधिकार क्षेत्र में दखल नहीं दे सकता। ऐसे निकाय किसी नागरिक के कानूनी अधिकारों और स्थिति को तय करने या बदलने वाले आदेश भी जारी नहीं कर सकते। राज्य की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता आरके गुप्ता ने कहा कि भारत की संवैधानिक और कानूनी व्यवस्था धर्म के आधार पर चलने वाली किसी समानांतर न्यायिक व्यवस्था को मान्यता नहीं देती।

उन्होंने कहा कि ‘शरिया कोर्ट’, ‘दारुल कजा’ या ‘काजी की अदालत’ के नाम से काम करने वाले निकायों को कोई वैधानिक मान्यता, न्यायिक अधिकार या दीवानी और वैवाहिक विवादों पर फैसला देने की शक्ति प्राप्त नहीं है। वहीं, ‘इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट’ ने अपने जवाब में कहा कि वह एक धार्मिक और सलाहकारी संस्था है और उसके पास न्यायिक या वैधानिक शक्तियां नहीं हैं। संस्था ने कहा कि वह समानांतर न्यायिक व्यवस्था के रूप में काम नहीं करती और उसे अदालत का कानूनी दर्जा प्राप्त नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी विवाद का न्यायिक निपटारा करने की शक्ति वैध कानून से मिलनी चाहिए। अदालत ने कहा कि ‘दार-उल-कजा’ न तो कानून के तहत गठित है और न ही उसे कानून से मान्यता प्राप्त है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसे निकाय द्वारा जारी फतवा केवल एक राय है और इसे अदालत के आदेश या डिक्री के रूप में नहीं माना जा सकता। यह न अदालत, न राज्य और न ही किसी व्यक्ति पर बाध्यकारी है। इसे कानूनी दबाव या जबरन लागू भी नहीं कराया जा सकता।

अदालत ने ये भी स्पष्ट किया

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘दार-उल-कजा’ के अस्तित्व या फतवा जारी करने की प्रथा को अवैध घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, ऐसे निकाय कानून के तहत स्थापित अदालतों का दर्जा या अधिकार अपने हाथ में नहीं ले सकते। कोर्ट ने कहा कि ‘इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट’ को संविधान या किसी कानून के तहत गठित अदालत नहीं माना जा सकता। उसे याचिकाकर्ता की वैवाहिक स्थिति पर फैसला करने या यह तय करने का अधिकार नहीं था कि वह तलाकशुदा हैं या नहीं।

हाईकोर्ट ने आगे कहा कि इस संस्था द्वारा जारी कोई भी राय, फैसला या निर्णय कानूनी दबाव के जरिए लागू नहीं किया जा सकता और न ही उसे दीवानी या वैवाहिक अधिकारों पर बाध्यकारी फैसला माना जा सकता है। हालांकि, हाईकोर्ट ने तलाक-ए-हसन की संवैधानिक वैधता पर फैसला देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि यह मुद्दा पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारत में अगस्त 2026 के दौरान ईवी बिक्री में 53% का बड़ा उछाल:किस वाहन श्रेणी में कैसा रहा प्रदर्शन? – India Ev Retail Sales Surge 53 Per Cent Yoy In August 2026; Overall Ev Penetration Reaches 12.3 Per Cent: Fada

सोना धड़ाम, चांदी उछली:सर्राफा बाजार की कीमतों में दिखा उतार-चढ़ाव, जानें आज क्या रहे कीमती धातुओं के भाव – Gold Plunges, Silver Rises: Delhi Bullion Market Price Sees Price Volatility

‘जब भगवान खुद नहीं हटना चाहते तो क्यों हटाएं’?:खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर संतों का विरोध, देखें वीडियो – Khade Hanuman Stays Put! Ujjain Bridge Project Stuck As 1,000-year-old Idol Resists Relocation

‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं’:रवि किशन के वायरल डायलॉग ‘मनी फॉलोज माय ब्रदर’ पर बना गाना; कब होगा रिलीज? – Ravi Kishan Viral Dialogue Money Follows My Brother Song Soon To Be Released

पुराने रंग में नजर आएगी भारतीय हॉकी टीम:एशियाई खेलों में नीली जर्सी में उतरेंगे खिलाड़ी, दिलीप टिर्की का एलान – Indian Hockey Teams Will Revert To Their Traditional Blue Jerseys For The Upcoming Asian Games

जेसन गिलेस्पी ने खोली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल:पीसीबी से कहा- अब भी देने हैं हजारों डॉलर; आकिब को क्यों घेरा? – Jason Gillespie Hits Out At Pcb, Says Board Still Owes Him Thousands Of Dollars

Leave a Comment