{“_id”:”6a9ffb918885018605081a3c”,”slug”:”husband-strangles-wife-to-death-following-domestic-dispute-in-mathura-2026-09-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में पत्नी का कत्ल: 10 साल के बेटे की जुबानी मौत की खौफनाक कहानी, बोला- पापा रोज करते थे मां के साथ ऐसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पूजा और जगदेव के बीच किसी घरेलू बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। यह विवाद इतना उग्र हो गया कि जगदेव ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में उसका गला दबा दिया।

मृतक पूजा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार
यूपी के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमुनापार थाना क्षेत्र में एक पति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है।

