लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

20 रुपये के वड़ा पाव के लिए लड़की ने खर्च किए 15000, फ्लाइट पकड़कर पहुंची मुंबई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

किसी खाने की चीज के लिए आपकी दीवानगी कितनी ज्यादा हो सकती है. शायद कुछ किलोमीटर दूर तक जाना लेकिन दिल्ली की एक कंटेंट क्रिएटर ने तो इसके लिए पूरा शहर ही बदल लिया. उसे दिल्ली का वड़ा पाव पसंद नहीं आया तो उसने मुंबई जाने की फ्लाइट पकड़ ली.

खास बात ये रही कि जिस वड़ा पाव के लिए उसने इतना लंबा सफर किया, उसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पूरे सफर में करीब 15,000 खर्च करने के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया.

महिला ने बताया कि दिल्ली में वड़ा पाव खाने के दौरान उसे स्वाद अच्छा नहीं लगा. उसे लगा कि मुंबई जाकर ही असली वड़ा पाव का मजा लिया जा सकता है. उसने बिना ज्यादा समय गंवाए मुंबई जाने का फैसला किया. वो कैब में थी और वहीं से एयरपोर्ट की ओर निकल गई. दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट के लिए उसने करीब 5,000 रुपये दिए.

यह भी पढ़े: Old Monk की बोतल में कितने फीसदी Rum होती है? कोर्ट में बड़ा खुलासा

चाय से लेकर नूडल्स तक का खर्च

सफर शुरू होने से पहले एयरपोर्ट पर उसने 165 की चाय ली. शाम की फ्लाइट में भूख लगी तो 300 का कप नूडल्स भी खरीद लिया. शाम 7 बजे वो मुंबई पहुंच गई. लेकिन असली वड़ा पाव तक पहुंचने में उसे अभी और समय लगना था.

मुंबई में उसे करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 70 मिनट लग गए.  इसके बाद उसने रात रुकने के लिए 4,000 रुपये का होटल बुक किया. अगले दिन वो किसी ऐप से वड़ा पाव मंगाने के बजाय सड़क किनारे किसी स्टॉल से इसे खाने निकली, क्योंकि वो मुंबई के स्ट्रीट फूड का असली अनुभव लेना चाहती थी.

काफी तलाश के बाद उसे एक स्टॉल पर वड़ा पाव मिला. इसकी कीमत सिर्फ 20 रुपये थी. पहला निवाला खाते ही महिला ने माना कि उसका मुंबई आने का फैसला सही था. उसने इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा वड़ा पाव बताया. उसके मुताबिक, फ्लाइट, होटल और बाकी खर्च मिलाकर पूरी यात्रा करीब 15,000 रुपये की पड़ी.

कमेंट्स में छिड़ी मजेदार बहस

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी काफी दिलचस्प रहे. एक यूजर ने मजाक में कहा कि 15,000 रुपये खर्च करने के बाद वड़ा पाव की तारीफ करना तो बनता है. कुछ लोगों ने महिला के खाने के लिए प्यार को समझा, तो कुछ ने 20 रुपये के स्नैक के लिए 15,000 रुपये खर्च करने पर मजाक किया. एक यूजर ने इसे अमीरों का स्ट्रगल बताया.

यह भी पढ़े:अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की ने मेहंदी लगाकर 10 घंटे में कमाए 1 लाख

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment