लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सिर्फ टैलेंट काफी नहीं’, ‘डंकी’के बाद कमर्शियल फिल्में न मिलने पर बोलीं तापसी पन्नू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, साल 2023 में उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डंकी’ में काम करके मेनस्ट्रीम बॉलीवुड में भी कदम रखा. तापसी के लिए ये फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी कमर्शियल सफलता साबित हुई. अब हाल ही में तापसी पन्नू ने बताया कि ‘डंकी’ में काम करने के बाद भी उन्हें ज्यादा मेनस्ट्रीम फिल्मों के ऑफर नहीं मिले. उन्होंने ये भी बताया कि उनके हिसाब से सिर्फ टैलेंट के दम पर ऐसी फिल्मों में जगह मिलना हमेशा आसान नहीं होता.

बड़ी फिल्में ना मिलने पर तापसी पन्नू का खुलासा
न्यूज 18 संग बातचीत में तापसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि सभी एक्टर्स को बदला जा सकता है. ऐसा नहीं है कि कोई किरदार सिर्फ वही एक्टर निभा सकता है. हर कोई अपने तरीके से रोल कर सकता है. लेकिन मेनस्ट्रीम और कमर्शियल फिल्मों में फीमेल किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें कोई भी एक्ट्रेस निभा सकती है. इन रोल्स को पाने का आधार सिर्फ टैलेंट नहीं है, बल्कि मार्केट, पॉपुलैरिटी, कनेक्शन, पहचान, मौजूदगी मायने रखते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘इन सभी चीजों का असर एक एक्टर के टैलेंट से ज्यादा होता है. और मुझे पता है कि इन मामलों में मैं पीछे हूं. मेरे पास फिल्म पाने का एक ही आधार है और वो है मेरा टैलेंट. ‘डंकी’ मुझे इसलिए मिली क्योंकि राजू सर ने मेरा काम देखा था. वो मेरे लिए मजबूती से खड़े हुए.’

सिर्फ टैलेंट काफी नहीं', 'डंकी 'के बाद कमर्शियल फिल्में न मिलने पर छलका तापसी पन्नू का दर्डज

ये भी पढ़ेंः मराठी बोलने को कहा तो संजय दत्त ने महाराष्ट्र के मंत्री की यूं कर दी बोलती बंद, बोले- ‘6 साल जेल में नहीं सीखी’

राजकुमार हिरानी को दिया क्रेडिट
तापसी ने ‘डंकी’ में कास्ट करने का पूरा क्रेडिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को दिया. उन्होंने कहा कि फिल्म में उन्हें लेना एक अलग तरह का कास्टिंग फैसला था. तापसी का मानना है कि इंडस्ट्री में ऐसे मौके बहुत कम मिलते हैं और इसी वजह से उन्हें आगे ज्यादा बड़े मेनस्ट्रीम फिल्मों के ऑफर नहीं मिले.

उन्होंने आगे कहा, ‘आमतौर पर किसी कमर्शियल फिल्म में फीमेल किरदार इतना खास नहीं होता कि ये मायने रखे कि उसे कौन सी एक्ट्रेस निभा रही है. अगर कोई एक्ट्रेस उनके बजट में फिट बैठती है और उसकी एक तय मार्केट वैल्यू है, तो वे तुरंत उसे कास्ट कर लेते हैं. ऐसी मेनस्ट्रीम फिल्में बहुत कम हैं, जो किसी एक्ट्रेस को सिर्फ उसके टैलेंट के आधार पर कास्ट करती हैं. और राजू सर जैसे डायरेक्टर, जो जिस एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं, उसे लेकर पूरी तरह तय रहते हैं, ऐसे लोग तो और भी कम हैं.’

तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू हाल ही में फिल्म ‘गंधारी’ में नजर आई थी. ये फिल्म 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ेंः कैसे हुई थी वहीदा रहमान की फिल्मों में एंट्री, दिग्गज अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment