लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘हैवान’ की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया रिएक्ट, बोले- अक्षय कुमार नहीं थे पहली च्वॉइस

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फिल्ममेकर प्रियदर्शन मूवी ‘हैवान’ लेकर आ रहे हैं. फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में दिखेंगे. फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है. अब फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने फिल्म की कास्ट को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि सैफ अली खान पहले से ही कंफर्म थे. वहीं अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए प्लान नहीं थे.

फिल्म की कास्टिंग पर क्या बोले प्रियदर्शन

आईएएनएस से बातचीत में प्रियदर्शन ने कहा, ‘पहले आप डिसाइड करते हैं कि स्क्रिप्ट में आप किसे लेना चाहते हैं और फिर आप ये सोचते हैं कि उस कैरेक्टर में कौन फिट बैठेगा. इसी के साथ फिर आप फिल्म की मार्केट वैल्यू भी देखते हैं.  ये सारे फैक्टर मिलकर कास्टिंग डिसाइड करते  हैं.’

ये भी पढ़ें- मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ जड़ेगी शतक! 12 बजे तक 94 करोड़ के हुई पार

आगे उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में सैफ पहले से कंफर्म एक्टर थे. मैं अक्षय वाले रोल के लिए कई एक्टर्स को अप्रोच किया लेकिन में फेल हो गया. उसी वक्त मैं भूत बंगला की शूटिंग कर रहा था. मैं ऐसे ही अक्षय को कहा कि मैं हैवान के लिए एक्टर ढूंढ़ रहा हूं. कई लोगों ने मना कर दिया है. तो अक्षय ने तुरंत हां कर दिया. अक्षय ने कहा मैं कर लूंगा.’
 
प्रियदर्शन ने कहा, ‘मैंने सोचा कि अगर अक्षय तैयार हैं तो ठीक हैं. मैं अपनी फिल्म में एक अलग अक्षय कुमार को देख पाऊंगा जिसे आजतक नहीं देखा. अक्षय ने कहा था कि वो हमेशा से एक साइको कैरेक्टर करना चाहते थे और इस तरह से अक्षय की कास्टिंग हो गई. मैं ये कहूंगा कि हैवान अक्षय और सैफ के साथ प्लान्ड नहीं थी ये बस हो गई.’

फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था. फिल्म में सैफ अली खान देख नहीं सकते हैं. ‘हैवान’ 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है. ‘ओप्पम’ में मोहनलाल लीड रोल में थे. फिल्म को प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था. अब देखना होगा कि ‘हैवान’ कैसा परफॉर्म करती है.

ये भी पढ़ें- कैसे हुई थी वहीदा रहमान की फिल्मों में एंट्री, दिग्गज अभिनेत्री ने खुद किया था खुलासा

बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियदर्शन जब भी किसी फिल्म में आते हैं तो उस फिल्म को काफी पसंद किया जाता है. दोनों 18 सालों से काथ काम कर रहे हैं. उन्होंने ‘हेरा फेरा’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’ जैसी फिल्में की हैं. सभी फिल्मों को काफी पसंद किया गया.

पिछली बार उन्हें फिल्म ‘भूत बंगला’ में देखा गया है. ‘भूत बंगला’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म वर्ल्डवाइड 270.91 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 215.91 करोड़ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन किया. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 55 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 182.36 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तब्बू जैसे स्टार्स नजर आए थे. 





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment