लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘रामायण’ से तोड़मरोड़ की तो होगा विरोध’, रामलीला महासंघ ने रिलीज से पहले मेकर्स से की ये मांग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर चर्चा बड़े लेवल पर है. फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. हालांकि, ट्रेलर रिलीज के बाद ट्रोलिंग भी हुई. ट्रेलर के कुछ सीन्स को लेकर आलोचना की गई. तभी रामलीला महासंघ ने मेकर्स को पत्र लिखकर जवाब मांगा और फिल्म की रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग की डिमांड की. रामलीला महासंघ का कहना है कि अगर ‘रामायण’ के साथ कुछ भी तोड़मरोड़ की गई तो प्रदर्शन होगा.

‘रामायण’ का करेंगे विरोध
लव कुश रामलीला कमेटी के प्रेसीडेंट अर्जुन कुमार ने रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि रामलीला महासंघ रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का विरोध करने के अपने निर्णय पर अटल है. उन्होंने कहा, ‘हम फिल्म के मेकर्स को लिखे अपने पत्र के जवाब और फिल्म की रिलीज से पहले रामलीला आयोजकों की फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अपने फैसले पर कायम हैं. अगर फिल्म में मेकर्स रामायण से कुछ भी तोड़मरोड़ की तो हम इसका जोरदार विरोध करेंगे.

ये भी पढ़ें- स्वरा भास्कर के बयान पर पलटवार, रामलीला कमेटी ने कहा- पहले सनातन के बारे में जानें फिर जुबान खोले

बता दें कि ‘रामायण’ को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. वहीं मां सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी. फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं. 

वहीं रावण के रोल में यश नजर आएंगे. फिल्म में सनी देओल हनुमान, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, लारा दत्ता कैकई, अरुण गोविल दशरथ का रोल प्ले कर रहे हैं. फिल्म से सनी देओल को छोड़कर सभी के लुक सामने आ चुके हैं. सनी देओल का लुक सामने आना बाकी है. ट्रेलर में कैकई, मां सीता और शूर्पणखा के ड्रेसिंग सेंस को लेकर विवाद हुआ था. कैकई को मॉडर्न स्टाइल में साड़ी पहनाई गई थी, जिसे लेकर सवाल किए गए कि क्या उस जमाने में इस तरह से कपड़े पहने जाते थे. वहीं रकुलप्रीत को शूर्पणखा के रोल में काफी ग्लैमरस दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘हैवान’ की कास्टिंग पर प्रियदर्शन ने किया रिएक्ट, बोले- अक्षय कुमार नहीं थे पहली च्वॉइस 

वहीं रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में यूजर्स स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल, रणबीर कपूर ने इंटरव्यूज में बीफ खाने का जिक्र किया था. वहीं फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर को खून खराबा करते हुए हिंसक अंदाज में देखा गया. तो ऐसे में अब भगवान राम के रोल में देखकर यूजर्स आपत्ति जता रहे हैं. खैर अब देखना होगा कि ‘रामायण’ को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कैसा परफॉर्म करेगी. 

बता दें कि रणबीर के हाथ में ‘रामायण’ के अलावा कई फिल्में हैं. वो ‘एनिमल 2’ में दिखेंगे. फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. रणबीर को संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भी देखा जाएगा. इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे. रणवीर को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में भी देखा जाएगा.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment