सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के 5 सितंबर को ध्वस्तीकरण के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है। सोमवार को सपा समेत अन्य विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के सहारनपुर पहुंचने से पहले पुलिस ने कई नेताओं को रोक दिया। सरधना विधायक अतुल प्रधान को हाउस अरेस्ट किया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर के सपा सांसद हरेंद्र मलिक को भी उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले शहर में विवादित पोस्टर
सहारनपुर में सोमवार को विपक्षी दलों के प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से एक दिन पहले रविवार सुबह बड़े अस्पताल पुल पर विवादित पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टर पर लिखा था, ‘ना भूले थे, ना भूले हैं, ना भूलेंगे, मुजफ्फरनगर दंगा।’ पोस्टर के निचले हिस्से में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर भी लगाई गई थी।
पोस्टर लगते ही पुलिस ने इन्हें हटवा दिया। अब पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्य खंगाल रही है।
यह भी पढ़ें: अंकित हत्याकांड: दोस्ती-रिश्तेदारी का नेटवर्क बना हत्या का आधार, गोगी गैंग ने अपनों को बनाया शूटर और मददगार