लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एमपी:खिड़की पर क्यूआर, फ्रिज में बीयर; मुरैना में महिला चला रही थी हाइटेक अवैध शराब ठेका, ऐसे खुला राज – Mp News Woman Busted Running Hi-tech Illegal Liquor Shop Via Qr Code In Morena

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सागर में जहरीली शराब से 18 मौतों के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट पर है। इसी कड़ी में मुरैना कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम एक बड़े अवैध शराब ठेके का पर्दाफाश किया है। यहां संजय कॉलोनी की पटी गली में एक महिला अपने मकान से ही बाकायदा QR कोड लगाकर ठेके से भी सस्ते दाम पर अंग्रेजी शराब, देशी शराब और बीयर बेच रही थी। पुलिस ने छापा मारकर करीब 84 लीटर शराब जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम रजनी सिकरवार है। वह अपने घर की एक खिड़की पर गूगल पे और फोन-पे का क्यूआर कोड चिपकाए हुए थी। ग्राहक आते, खिड़की पर लगे कोड पर ऑनलाइन पेमेंट करते और महिला खिड़की से ही शराब की बोतल थमा देती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला लाइसेंसी ठेके से भी कम कीमत पर शराब बेचती थी। इसी वजह से उसके घर के बाहर वैध शराब दुकानों से ज्यादा भीड़ लगी रहती थी। शाम होते ही यहां खरीदारों का जमावड़ा लग जाता था। सागर हादसे के बाद एसपी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को इस हाईटेक ठेके की सूचना मिली थी।

घर को बना रखा था शराब का गोदाम

कोतवाली टीआई अमित भदौरिया के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने महिला के घर पर दबिश दी तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पूरे घर को शराब के गोदाम में बदल दिया गया था। कमरे में खुलेआम शराब की पेटियां रखी थीं। फ्रिज खोलने पर उसमें खाने-पीने के सामान की जगह शराब की बोतलें और बीयर के कैन ठंडे हो रहे थे। अलमारी और उसके अंदर बने लॉकर में भी क्वार्टर और बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। साथ ही बिक्री से आए नकद रुपये भी वहीं रखे मिले।

ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड: बीएमसी पहुंचे डिप्टी सीएम शुक्ल, मरीजों का जाना हाल; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

84 लीटर से ज्यादा शराब जब्त

पुलिस ने मौके से 33 क्वार्टर रॉयल स्टैग, 4 फुल बोतल रॉयल स्टैग, 7 कैन किंगफिशर बीयर, 17 कैन लेमाउंट बीयर, 50 क्वार्टर की एक पेटी देशी लाल मसाला और 50-50 क्वार्टर वाली 5 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की है। कुल 84 लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई है। पुलिस ने जांच के लिए हर पेटी से दो-दो क्वार्टर के सैंपल सीलबंद किए हैं। छापे के दौरान महिला आरक्षक प्रिंसी गर्ग और सुमन गुर्जर भी मौजूद रहीं। पुलिस ने जब महिला से शराब बिक्री के लाइसेंस और वैध कागजात मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाई।

दामाद सप्लाई करता था शराब, महिला बेचती थी

पूछताछ में रजनी ने बताया कि यह पूरा माल उसका दामाद गोलू उर्फ विजय परमार लाकर देता है और वह सिर्फ बेचने का काम करती है। पुलिस ने उसके बयान का मेमोरेंडम बनाया है और अब दामाद की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शहर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह के हाईटेक अवैध ठेकों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदलाव:शेयर बाजार में आज से बदल गए प्री-ओपनिंग सेशन के नियम, जानिए आपके ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? – Nse Updates Stock Pre-open Auction Rules: Here’s What Traders Need To Know

अंकित हत्याकांड:दोस्ती-रिश्तेदारी का नेटवर्क बना हत्या का आधार, गोगी गैंग ने अपनों को बनाया शूटर और मददगार – Ankit Baliyan Murder: Friendship And Family Network Allegedly Used By Gogi Gang To Execute Plot

द बोनस मार्केट अपडेट:अमेरिकी-ईरान तनाव से बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 188 अंक टूटा; निफ्टी भी फिसला – Indian Stock Market Falls Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

अमृतसर में एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन:सात उड़ानों का रूट बदला, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क – Suspicious Drones Spotted Near Amritsar Airport Routes Of Seven Flights Changed

नेपाल जलप्रलय के 12 दिन:पानी हुआ जहरीला, संपर्क में आते ही त्वचा पर इंफेक्शन; आंसुओं के बीच नुकसान के आंकड़े – Nepal Flood 12 Days Toxic Water Skin Infections Damage Death Toll

Hanuman Ansh Is Giving Competition To Mirzapur The Movie Know Box Office Collection Of These Movies – Entertainment News: Amar Ujala

Leave a Comment