लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेपाल बाढ़: ‘चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान जारी’, क्या बोले भारतीय राजदूत?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • भारत-नेपाल टीमें चिलिमे सुरंग में भीषण बचाव अभियान चला रही हैं।
  • राजदूत श्रीवास्तव ने खराब पहुंच, मलबे के बावजूद प्रगति बताई।
  • रस्सी कनेक्टिविटी स्थापित की, अस्थायी सड़क बन रही, मलबा हटाया।
  • बाढ़ से 13,100 से अधिक बचाए गए, 1,344 की मौत हुई।

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बाद भारत और नेपाल की जॉइंट टेक्निकल और रेस्क्यू टीमें लगातार खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं. इस बीच नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने त्रासदी की वजह से प्रभावित चिलिमे सुरंग में जारी सर्च एंड रेस्क्यू अभियान के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि सीमित और खराब पहुंच, कीचड़ और भारी मलबे जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, भारत और नेपाल की संयुक्त तकनीकी टीमें कड़ी मेहनत और मैनुअल कार्यों के जरिए सुरंग के अंदर लगातार आगे बढ़ रही हैं.

रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बोले भारतीय राजदूत

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा, ‘टेक्निकल टीमों ने ज्यादा कर्मियों को सुरंग तक पहुंचाने के लिए स्याफ्रुबेसी से सुरंग तक रस्सी के जरिए कनेक्टिविटी को स्थापित करने का काम भी शुरू कर दिया है. इस बीच, सुरंग की तरफ अस्थायी सड़क का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि खोज और बचाव अभियान को तेजी और आसानी के साथ किया जा सके. इसके अलावा, अब तक करीब 950 मीटर लंबे रास्ते पर फैला मलबा भी हटाया जा चुका है.’ 

रेस्क्यू टीमें लगातार चला रही अभियान

IANS की तरफ से साझा किए गए फोटो और वीडियो में भारत और नेपाल की संयुक्त खोज और बचाव टीम के सदस्यों को नेपाल के चिलिमे सुरंग में बचाव अभियान चलाते देखा जा सकता है. तस्वीर में बचाव दल के लोग दो अलग-अलग नावों के जरिए सुरंग में जाते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, वीडियो में सुरक्षा बल का एक जवान रस्सी के जरिए मलबे के बड़े ढ़ेर से होते हुए नदी के तरफ उतरता हुआ नजर आ रहा है.

अब तक 13,100 से ज्यादा किए जा चुके रेस्क्यू

नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से अब तक रेस्क्यू टीमों ने खोज और बचाव ऑपरेशनों के जरिए 13,100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रूप से प्रभावित इलाके से बाहर निकाल लिया है. हालांकि, नेपाल की पुलिस ने बताया कि अब तक 1,344 लोगों की मरने की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि 5,000 से ज्यादा संख्या में लोग अभी तक लापता हैं. 

यह भी पढ़ेंः ‘आतंक से नक्सलवाद तक कसी नकेल’, शाह ने बताया कैसे मजबूत हुई आंतरिक सुरक्षा


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment