लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उपराष्ट्रपति का चार दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा:गुवाहाटी में युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील, और क्या कहा? – Cp-radhakrishnan-education-responsible-citizens-northeast-visit

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार के लिए युवाओं को तैयार करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशीली दवाओं से दूर रहने और स्वस्थ व विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने यह बात यहां गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने पूर्वोत्तर के विकास को केंद्र की प्राथमिकता बताते हुए असम की सांस्कृतिक विरासत और लचित बरफुकन के योगदान को भी याद किया। चार दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने पर हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। 

तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे उपराष्ट्रपति 

उल्लेखनीय है कि छह से नौ सितंबर तक चलने वाली उनकी यात्रा में असम के अलावा मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। दौरे के दौरान वह शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दौरा करेंगे। गुवाहाटी में अपने पहले दिन उपराष्ट्रपति गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के बाद श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

सात सितंबर को मेघालय जाएंगे उपराष्ट्रपति

सात सितंबर को वह गुवाहाटी विश्वविद्यालय में शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे और विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा प्रमुख नागरिकों से संवाद करेंगे। इसके बाद शिलांग रवाना होंगे, जहां सोसो थाम सभागार में सार्वजनिक अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

आठ को मणिपुर, नौ को अरुणाचल

आठ सितंबर को उपराष्ट्रपति इंफाल जाएंगे। यहां मोइरांग स्थित आजाद हिंद फौज संग्रहालय और युद्ध स्मारक तथा सैनिक स्कूल का दौरा करेंगे। इसके बाद ईटानगर पहुंचेंगे। दौरे के अंतिम दिन नौ सितंबर को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे। वह विधानसभा गैलरी-सह-संग्रहालय, न्येदर नामलो, जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय और श्रवण एवं दृष्टिबाधित बच्चों के डोनी पोलो मिशन स्कूल का भी दौरा करेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

2022 में अहमदाबाद से अगवा किशोर को 10 हजार में बेचा:मजदूरी करते मिले दो और नाबालिग; क्या है पूरा मामला? – Gujarat Kidnapped Teen Child Labour Ahmedabad Crime Branch Rescue

बंगाल में फिर बनेगी सांप के जहर की दवा:150 करोड़ का प्लांट प्रस्तावित; 15 साल बाद क्यों पड़ी जरूरत? – Bengal Chemicals Anti Snake Venom Plant West Bengal Bcpl

उज्जैन:कड़ाबीन के धमाके, गार्ड ऑफ ऑनर और दो मुखारविंद…ऐसी होती है महाकाल राजा की राजसी सवारी – Mystery And Royal Splendor: Two Identical Idols Lead Mahakal’s Grand Procession

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस:पहले रविवार को कितना चला ‘कालीन भैया’ और ‘बबुआ’ का जादू? जानिए तीसरे दिन की कमाई – Mirzapur The Movie Day 3 Box Office: Pankaj Tripathi Ravi Kishan Jitendra Divyendu Film 1st Sunday Collection

गणेश उत्सव से पहले महाराष्ट्र में डीजे पर घमासान:मंत्री बोले- स्वास्थ्य से समझौता नहीं, क्या है पूरा मामला? – Maharashtra Ganesh Festival Dj Ban Noise Pollution Controversy

पाकिस्तान की अपने ही खोल रहे पोल:इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम पर साधा निशाना, बोले- बहुत बुरे दौर से गुजर रहे – Pakistan Vs England Former Pakistan Player Atiq-uz-zaman Disappoint With National Team Performance

Leave a Comment