खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi: बुध 07 सितंबर 2026 से लेकर 2 दिसंबर 2026 तक कन्या राशि में रहेंगे। इस दौरान बुध वक्री अवस्था में भी गोचर करेंगे और कई अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हुए जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। ऐसे में बुध का यह लंबा गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि, कन्या बुध के स्वामित्व वाली राशि है और यहां बुध को मजबूत स्थिति प्राप्त होती हैं। इसलिए इस गोचर का प्रभाव कई राशियों के जीवन में देखने को मिल सकता है। चूंकि बुध को ज्योतिष में व्यापार, वाणी, बुद्धि, तर्क, गणना और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में बुध की मजबूत स्थिति से व्यापार और करियर में नए अवसर मिलने के साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए यह समय सफलता, मान-सम्मान और धन लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

2 of 4
Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी कुंडली के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी होते हैं। कन्या राशि में गोचर करने की अवधि में बुध ग्रह आपके छठे भाव में ही रहने वाले हैं। इस दौरान आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो उससे जुड़ी बाधाएं दूर होंगी और सफलता की राह आसान हो सकती है। बीते समय में किए गए निवेश से भी आपको लाभ की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।
Guru Grah Upay: कमजोर गुरु देता है करियर में अड़चन? शिक्षक दिवस पर करें ये 5 काम

3 of 4
Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी होने के साथ-साथ आपके चतुर्थ भाव के भी स्वामी होते हैं। कन्या राशि में रहने की अवधि में बुध ग्रह आपके चौथे भाव में ही रहने वाले हैं। इस समय बिजनेस से जुड़े मामलों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। लव पार्टनर और लाइफ पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा, जिससे रिश्तों में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी।
दिसंबर माह में सबसे बड़ा गोचर, इन राशियों को होगा बंपर लाभ और चमक उठेगी किस्मत
मंगल-चंद्रमा युति से बना महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को करियर-बिजनेस में तरक्की के योग

4 of 4
Budh Gochar 2026 In Kanya Rashi
– फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को बुध के इस गोचर से मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। लंबे समय से अटके कार्यों में आपको अच्छा फायदा होता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा वर्ग की आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता और सही निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक परेशानियां कम होंगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। व्यापार के मामले में अच्छा मुनाफा मिलेगा। माता-पिता व भाई-बहनों की ओर से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
2027 तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, छोटी सी लापरवाही भी पड़ सकती है भारी
इन 5 राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 6 सितंबर का दिन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


