लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यूपी:बुलंदशहर में डॉक्टरों की लापरवाही की इंतहा, मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से कर दिया डिस्चार्ज, बवाल – Up: In Bulandshahr, A Deceased Woman Was Discharged From The Hospital After Being Declared Healthy

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बुलंदशहर नगर के भूड़ चौराहा स्थित प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल स्टाफ ने शनिवार दोपहर एक मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। परिजनों को महिला के मृत होने की जानकारी लगी तो उन्होंने विरोध जताकर हंगामा किया। वहीं, अस्पताल स्टाफ मौके से भाग गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। हालांकि, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को घर भेज दिया।

चोला क्षेत्र के गांव कौराली निवासी शमी आलम की 23 वर्षीय पत्नी मुस्कान को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार रात भूड़ चौराहा स्थित प्रगति मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शनिवार को मृत महिला को स्वस्थ बताकर घर भेजे जाने के बाद परिजनों ने स्टाफ पर डिलीवरी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

परिजनों के हंगामा करता देख अस्पताल स्टाफ और भर्ती अन्य मरीज भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और तहरीर देने की मांग की। परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। देवर जान आलम ने बताया कि उनकी भाभी को जब भर्ती कराया वह बिल्कुल ठीक थीं। 

शुक्रवार को पुत्री को जन्म दिया। डिलीवरी में स्टाफ की लापरवाही से ब्लीडिंग होती रही। स्टाफ ने ब्लड कम होने की बात कह करीब तीन यूनिट ब्लड मांगा। जिसे तत्काल उपलब्ध करवा दिया गया। शनिवार सुबह अस्पताल स्टाफ ने छुट्टी करने से पूर्व पैसा जमा करवाने की बात कही। वह पिता शमी खां संग बैंक से रुपये निकालने के लिए चले गए।

इसी बीच भाभी को मृत अवस्था में सही बताकर अस्पताल से बाहर कर दिया और घर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मां ने डिस्चार्ज की बात बताई तो वह अस्पताल पहुंचे। उनके पहुंचने से पूर्व अस्पताल का स्टाफ जा चुका था और भाभी को देखा तो वह मृत अवस्था में थीं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hanuman Ansh Nears 100 Crore Mark Mirzapur The Movie Continues To Rule Check Out Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

जालंधर में पकड़ा गया Fbi का मोस्ट वांटेड ठग:अब अमेरिका ले जाने की तैयारी; काश पटेल ने बताया पूरा प्लान – Fbi Working To Bring Most Wanted Fraudster Manjit Singh Bedi Back To Us

बेकाबू एआई एजेंट्स ने इंटरनेट पर बना ली खुद की सरकार: पकड़े जाने के डर से मिटाए सबूत, विशेषज्ञ क्या बोले? – Rogue Ai Agents Established Their Own Government Internet Erased Evidence Fear Of Detection

ट्रंप को पेंटागन अधिकारियों पर जासूसी का शक:करीब 50 का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट; आखिर क्या है ये मामला? – Trump Suspects Pentagon Officials Of Leaking Information Around 50 Subjected To Polygraph Tests

आईडीएफसी घोटाला:आरोपी आईएएस अफसरों को घूस में शराब, मौज-मस्ती और एस्कॉर्ट सेवाएं, छह अधिकारी हैं नामजद – Idfc Scam: Accused Ias Officers Received Bribes In The Form Of Liquor, Revelry, And Escort Services

उत्तराखंड:देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे तीन मदरसे सील, अब तक 17 पर ताले और तीन बंद; अभियान जारी – Uttarakhand: Three Unrecognised Madrasas Sealed In Dehradun And Haldwani.

Leave a Comment