लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उत्तराखंड:देहरादून-हल्द्वानी में बिना मान्यता चल रहे तीन मदरसे सील, अब तक 17 पर ताले और तीन बंद; अभियान जारी – Uttarakhand: Three Unrecognised Madrasas Sealed In Dehradun And Haldwani.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे मदरसों के खिलाफ राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और प्रशासन की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। शनिवार को देहरादून में एक और हल्द्वानी में दो मदरसे सील किए गए, जबकि तीन बंद कराए गए। पिछले कुछ दिनों में राज्य में अब तक 17 मदरसे सील किए जा चुके हैं। प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजीत सिंह गांधी के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा।

राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक राज्य सरकार ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी संबंधित संस्थान निर्धारित मानकों को पूरा कर शिक्षा विभाग से आवश्यक मान्यता प्राप्त नहीं कर लेते। 

प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक देहरादून जिले में तीन मदरसों के संबंध में कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान मदरसा जामिया-तुस-सलाम अल-इस्लामिया, आजाद कॉलोनी, सी-15, मस्जिद के पास को सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इस मदरसे के पास निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक मान्यता नहीं थी। 

वहीं, मदरसा दार-ए-अरकम, आजाद कॉलोनी, माजरा, देहरादून के प्रबंधकों ने स्वयं लिखित रूप से अवगत कराया है कि वे इसे संचालित नहीं कर रहे हैं, उन्होंने मदरसा बंद कर दिया है। मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, मक्का मस्जिद, देहरादून के प्रबंधक ने भी ऐसी ही जानकारी दी। 

ऊधमसिंह नगर में भी एक मदरसा ऐसे ही बंद कर दिया गया है। जबकि हल्द्वानी में मदरसा जामिया नूनिया बरकते ए आमिना और रमजान ऑर्गेनाइजेशन इमाइजेशन सुन्नी बड़ी मस्जिद इंदिरा नगर बनभूलपुरा को सील किया गया है। उन्होंने कहा, सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश में कोई भी शिक्षण संस्था निर्धारित नियमों एवं मानकों की अनदेखी करते हुए संचालित न हो। बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hanuman Ansh Nears 100 Crore Mark Mirzapur The Movie Continues To Rule Check Out Box Office Collection – Entertainment News: Amar Ujala

जालंधर में पकड़ा गया Fbi का मोस्ट वांटेड ठग:अब अमेरिका ले जाने की तैयारी; काश पटेल ने बताया पूरा प्लान – Fbi Working To Bring Most Wanted Fraudster Manjit Singh Bedi Back To Us

बेकाबू एआई एजेंट्स ने इंटरनेट पर बना ली खुद की सरकार: पकड़े जाने के डर से मिटाए सबूत, विशेषज्ञ क्या बोले? – Rogue Ai Agents Established Their Own Government Internet Erased Evidence Fear Of Detection

ट्रंप को पेंटागन अधिकारियों पर जासूसी का शक:करीब 50 का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट; आखिर क्या है ये मामला? – Trump Suspects Pentagon Officials Of Leaking Information Around 50 Subjected To Polygraph Tests

यूपी:बुलंदशहर में डॉक्टरों की लापरवाही की इंतहा, मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से कर दिया डिस्चार्ज, बवाल – Up: In Bulandshahr, A Deceased Woman Was Discharged From The Hospital After Being Declared Healthy

आईडीएफसी घोटाला:आरोपी आईएएस अफसरों को घूस में शराब, मौज-मस्ती और एस्कॉर्ट सेवाएं, छह अधिकारी हैं नामजद – Idfc Scam: Accused Ias Officers Received Bribes In The Form Of Liquor, Revelry, And Escort Services

Leave a Comment