लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

धुरंधर 2 की राह में रोड़ा बन ये तीन फिल्में

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘धुरंधर 2’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. फिल्म ने सिर्फ 13 दिनों में ही 1400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है और इतिहास रच रही है. हालांकि, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म अभी तीन फिल्मों से पीछे है. ‘धुरंधर 2’ के लिए ये तीनों ही फिल्मों बड़े चैलेंज की तरह हैं. देखना मजेदार होगा कि फिल्म इन तीनों को पछाड़ पाएगी या नहीं

वर्ल्डवाइड कलेक्शन: टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म ऑफ ऑल टाइम
इस लिस्ट में आमिर खान की ‘दंगल’ सबसे आगे है. ‘दंगल’ ने वर्ल्डवाइड 2059.04 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ है. फिल्म ने 1800 करोड़ कमाए थे. तीसरे नंबर पर ‘पुष्पा 2’ है. ‘पुष्पा 2’ ने 1785.84 करोड़ की कमाई की थी. 

‘धुरंधर 2’ अभी चौथे नंबर पर है. फिल्म ने 13 दिनों में 1435.41 करोड़ कमाए थे. पांचवें नंबर पर ‘धुरंधर’ है. ‘धुरंधर’ ने 1354.84 करोड़ का कलेक्शन किया था. छठे नबंर पर ‘आरआरआर’ 1275.51 करोड़ की कमाई के साथ है. सातवें नबंर पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ है. फिल्म ने 1230 करोड़ का बिजनेस किया था. आठवें नंबर पर ‘जवान’ है. जवान ने 1163.82 करोड़ कमाए थे. नौवें नंबर पर ‘पठान’ है. ‘पठान’ ने 1069.85 करोड़ का कलेक्शन किया. दसवें नंबर पर ‘कल्कि 2898 एडी’ है. फिल्म ने 1054.67 करोड़ कमाए थे.

फिल्म बॉक्स ऑफिस
दंगल 2059.04 करोड़
बाहुबली 2 1800 करोड़
पुष्पा 2 1785.84 करोड़
धुरंधर 2 1435.41 (कमाई जारी है) करोड़
धुरंधर 1354.84 करोड़ 
आरआरआर 1275.51 करोड़
केजीएफ चैप्टर 2 1230 करोड़
जवान  1163.82 करोड़
पठान 1069.85 करोड़
कल्कि 2898 एडी 1054.67 करोड़ 

बता दें कि फिल्म ने 13 दिनों में ग्रॉस 1077.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं नेट 899.92 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म को 17,883 शोज मिल थे. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 358 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, राकेश बेदी जैसे स्टार्स हैं. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुईि थी. ये फिल्म 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment