लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सरकारी बैंक में नौकरी करने वाली लड़की ने बताई अपनी सैलरी, जानें कितना कमा रही?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मिडिल क्लास फैमिली में माता- पिता और परिवार वाले अपने बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित करते रहते हैं. शुरू से ही वो बच्चों को मेहनत करवाते हैं और पढ़ाते लिखाते हैं. कई बार बच्चों को लगता है कि क्या ही रखा है सरकारी नौकरी में, लेकिन अब जब लोग सरकारी नौकरी करते हैं और उसके फायदे गिनाते हैं तब लगता है कि मां- बाप सही ही कहते हैं.

इसी का उदाहरण बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो मं सरकारी बैंक में नौकरी करने वाली एक लड़की अपनी नौकरी के फायदे बता रही है. इसी के साथ लड़की बता रही है कि महज 27 साल में ही इसने कितनी तरक्की कर ली है.

ये भी पढ़ें: 50 करोड़ की कंपनी बेचकर संन्यासी बनेगा ये बिजनेसमैन, जंगल में बिताएगा जिंदगी

क्या है वीडियो में?
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर आस्था नाम की यूजर ने शेयर किया है. आस्था खुद PNB बैंक में काम करती हैं. वो अपने प्रोफाइल पर अपनी नौकरी के फायदे बताते हुए कई वीडियोज शेयर करती हैं. ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है. इस वीडियो में आस्था बताया है कि उनकी उम्र महज 27 साल है और महज ढाई साल की नौकरी के बाद ही उनकी ग्रॉस मंथली सैलरी करीब 94 हजार रुपये हो गई है.

और भी हैं फायदे
इतना ही नहीं बल्कि वो हर महीने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में करीब 14 हजार रुपये का योगदान भी करती हैं. केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्हें इसके अलावा भ कई फायदे मिलते हैं जैसे, पेट्रोल का खर्च, कहीं आने-जाने और पर्सनल काम के लिए कंवीनिंयंस, न्यूज पेपर और मोबाइल-ब्रॉडबैंड का बिल, परिवार का मेडिकल और एंटरटेनमेंट के लिए भी भत्ता मिलता है. इस पूरे खर्च को जोड़ा जाए तो आस्था का एक साल का पैकेज कुल करीब 12 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें: Old Monk पीने वाले ध्यान दें, अब ‘Rum’ नहीं बिकेगी, विवाद ने चौंकाया

बैंक नौकरी को माना जाता है बेस्ट
बैंक की नौकरियों को आज से नहीं बल्कि हमेशा से ही बेस्ट माना जाता रहा है. बैंक में काम करने वालों के जीवन को आम लोग लालसा भरी नजरों से भी देखते हैं. क्योंकि इस नौकरी में इतने सारे फायदों के साथ ही कई सारी छुट्टियां भी होती हैं, जिसकी तो आज के ट्रेवल पसंद करने वाले युवाओं को सबसे ज्यादा जरूरत है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment