लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

श्री चरणी का कमाल:एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय, पूनम को पीछे छोड़ने का मौका – India Vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani Stats Most T20i Wickets For Ind-w In A Calendar Year

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारतीय महिला टीम की गेंदबाज श्री चरणी ने इस साल टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया है। श्री चरणी एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं। श्री चरणी ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ महिला एशिया कप के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट झटके। श्री चरणी इस तरह इस साल अब तक 31 टी20 विकेट ले चुकी हैं। 




India vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani stats Most T20I wickets for IND-W in a calendar year

भारतीय महिला टीम
– फोटो : BCCI Women


भारत सेमीफाइनल में

महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से हरा दिया है। भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम 16.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 193 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 64 गेंद में 14 चौके और सात छक्के की मदद से 124 रन की पारी खेली। हॉन्गकॉन्ग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। इस जीत के साथ टीम इंडिया महिला एशिया कप के नॉकआउट यानी सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। अब उनका सामना ग्रुप स्टेज में ही पाकिस्तान से पांच सितंबर को होगा। हालांकि, यह महज एक औपचारिक मैच होगा। 137 रन से जीत टीम इंडिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2018 में भारत ने मलयेशिया के खिलाफ 142 रन से जीत दर्ज की थी।


India vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani stats Most T20I wickets for IND-W in a calendar year

श्री चरणी
– फोटो : IANS


पूनम यादव का रिकॉर्ड टूटने के करीब

श्री चरणी महिला क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन सकती हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड पूनम यादव के नाम हैं जिन्होंने 2018 में 35 टी20 विकेट लिए थे। अगर श्री चरणी इस साल पांच विकेट और ले लेती हैं तो वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय महिला गेंदबाज बन जाएंगी। इस सूची में तीसरे स्थान पर दीप्ति शर्मा हैं जिन्होंने 2024 में 30 विकेट लिए थे। 


India vs Hongkong Women Asia Cup Shree Charani stats Most T20I wickets for IND-W in a calendar year

स्मृति मंधाना
– फोटो : ANI


मंधाना का शतक

मंधाना ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 36वां अर्धशतक लगाया था। उन्होंने छक्का मारकर अर्धशतक पूरा किया था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने 40 गेंदें लीं थीं। हालांकि, इसके बाद मंधाना ने सीधे चौथे गीयर में बल्लेबाजी की। उन्होंने अगले 50 रन के लिए केवल 17 गेंदें लीं। मंधाना ने 57 गेंद में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड्स बनाए। वह महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

किराना स्टोर से करोड़ों का खेल:भारतीय मूल का मंजीत सिंह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में, कैसे किया घोटाला? – Fbi Puts India-born Man On Most Wanted Fraudsters List Snap Scam Case

350 साल पुरानी परंपरा:जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को पालने में झुलाने उमड़ती है भीड़, लगता है ये खास भोग – 350 Year Janmashtami Tradition Thakurbari Temple Barwadih Dumbi Chatra Krishna Cradle Ginger Sonth Turmeric

सरकारें बदलीं नहीं खत्म हुआ नशा:पंजाब में दो दशक से एक ही सियासी मुद्दा, 2027 चुनाव में भी सबसे बड़ा सवाल – Punjab Politics Issue Of Drugs Persisted For Nearly Two Decades Surviving Changes In Government

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27 Know Total Earning Of Toxic And Irumudi – Entertainment News: Amar Ujala

ऋषि कपूर जन्मतिथि:प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी – Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know About Late Actor Unforgettable Films And Role Love Story With Neetu Singh

जन्माष्टमी 2026:भगवान श्रीकृष्ण में इन हॉलीवुड सितारों की आस्था; भक्ति भाव से करते हैं भजन कीर्तन और नाम जप – Janmashtami 2026 Robert Downey Jr George Harrison Russell Brand Hollywood Stars Who Have Faith In Lord Krishna

Leave a Comment