लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Isro Eos-05 Mission:इसरो ने अंतरिक्ष में भेजा ईओएस-05 उपग्रह, श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण; वी नारायणन क्या बोले? – Isro Gslv-f17 Eos-05 Mission satish Dhawan Space Centre Sriharikota dr V Narayanan Earth Observation Setallite

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ISRO EOS-05 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज ईओएस-05 उपग्रह का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण किया। इसरो प्रमुख वी नारायणन समेत कई पूर्व इसरो अध्यक्षों की मौजूदगी में हुआ प्रक्षेपण कई मायनों में ऐतिहासिक है। इसरो के मुताबिक जीएसएलवी-एफ17 रॉकेट के माध्यम से किया गया प्रक्षेपण जीएसएलवी की 19वीं उड़ान है। चार सितंबर को मध्यरात्रि के करीब तीन घंटे बाद 02:55 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित उपग्रह भारत का पहला अत्याधुनिक भू-तुल्यकालिक इमेजिंग सैटेलाइट (imaging satellite from Geosynchronous orbit) है।

भारत को अंतरिक्ष में ऐतिहासिक सफलता

इसरो के मुताबिक ईओएस-05 मिशन का मकसद उप-भू-तुल्यकालिक स्थानांतरण कक्षा में स्थापित उपग्रह के माध्यम से पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए अहम जानकारी मुहैया कराना है। मध्य रात्रि के करीब 3 घंटे बाद किए गए प्रक्षेपण को देखने के लिए खगोल विज्ञान में रूचि रखने वाले दर्शक बड़ी संख्या में इसरो के सेंटर पर मौजूद रहे। प्रक्षेपण के करीब 22 मिनट बाद मिशन डायरेक्टर ने प्रक्षेपण सफल होने की घोषणा की। इसके बाद इसरो प्रमुख वी नारायणन ने इससे जुड़ी कुछ प्रमुख बातें साझा कीं।

इसरो चीफ नारायणन ने बताया कि आज का लॉन्च, श्रीहरिकोटा से इसरो का 107वां प्रक्षेपण है। उन्होंने कहा कि जीएसएलवी-एफ17 में लगातार सुधार और उन्नयन के बाद लॉन्च व्हीकल मौजूदा स्वरूप में काम कर रहा है। इसरो प्रमुख ने कहा कि औद्योगिक जगत के समर्थन के अलावा इस मिशन की सफलता के पीछे इसरो के वैज्ञानिकों का टीम वर्क है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के परिवार में शामिल लोगों की भी अहम भूमिका रही है।

ईओएस-05 मिशन से जुड़े वैज्ञानिक क्या बोले?

इसरो के इस ऐतिहासिक मिशन से जुड़े तमाम वैज्ञानिकों और मिशन डायरेक्टर थॉमस कुरियन ने प्रक्षेपण में मिली सफलता के बाद एक स्वर में जय हिंद के उद्घोष के साथ देशवासियों को बधाई दी। 


ईओएस-05 क्या है?

ईओएस-05 एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है। इसका मुख्य काम अंतरिक्ष से पृथ्वी की इमेजिंग करना है। इसका वजन करीब 2367 किलोग्राम है। ईओएस-05 को खासतौर पर जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट से पृथ्वी की इमेजिंग के लिए तैयार किया गया है। इस ऑर्बिट में पहुंचने के बाद सैटेलाइट पृथ्वी के एक बड़े क्षेत्र को बार-बार देख सकेगा। इस मिशन को एनएसआईएल ने एक रणनीतिक उपयोगकर्ता के लिए समर्पित लॉन्च के तौर पर किया है। इसके साथ भारत और दूसरे देशों के उपयोगकर्ताओं के 18 सह-यात्री सैटेलाइट भी भेजे गए हैं।

ये भी पढ़ें- एक्सप्लेनर: इसरो की बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, ये कैसे करेगा काम और क्यों है खास?

जीएसएलवी-एफ17 क्या है?

जीएसएलवी-एफ17 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल यानी जीएसएलवी की 19वीं उड़ान है। इसकी लंबाई करीब 51.7 मीटर और लिफ्ट-ऑफ मास करीब 420.5 टन है। इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के सेकंड लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया। रॉकेट के ऊपर 4 मीटर व्यास वाली ओगिव कंपोजिट पेलोड फेयरिंग लगी है, जिसके अंदर ईओएस-05 को रखा गया था।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति, 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ – Online Application Process For Shri Dorilal Agarwal National Scholarship For Meritorious Students 2026 Begun

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन:11 सितंबर को दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, वाहनों को लेकर ट्रैफिक एडवायजरी जारी – Brics Summit: Government Offices In Delhi To Remain Closed On September 11.

एक्सप्लेनर:इसरो की बड़ी सफलता, धरती पर हो रहे हर बदलाव को बताएगा ईओएस-05, ये कैसे करेगा काम और क्यों है खास? – Isro’s Big Leap, How Eos-05 Will Track Changes On Earth From 36,000 Km Above

तेल की कीमतों में फिर तेजी:ब्रेंट 97 डॉलर के पार, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख; क्या बढ़ेगी चिंता? – Oil Prices Edge Higher, While World Shares Are Mixed After Wall Street Gains

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026:आज घर-घर जन्म लेंगे कृष्ण कन्हाई, मथुरा में दिव्य और भव्य नजारा; देखें तस्वीरें – Shri Krishna Janmashtami 2026 Lord Krishna Will Be Born At Midnight Shri Krishna Janmabhoomi In Mathura

वृंदावन:जन्माष्टमी से पहले सीएम योगी ने ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा, कही सनातन की बात – Cm Yogi Gave The Gift Of Schemes Worth Rs 1051 Crore To The People Of Braj.

Leave a Comment