{“_id”:”6a997536880d924ad407e2aa”,”slug”:”pakistan-cricket-turmoil-deepens-as-dropped-player-reportedly-snubs-king-charles-meeting-2026-09-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”किंग चार्ल्स से मुलाकात: समारोह से दूर रहा पाकिस्तान का यह क्रिकेटर; टीम से ड्रॉप होने पर पीसीबी से है नाराज?”,”category”:{“title”:”Cricket”,”title_hn”:”क्रिकेट”,”slug”:”cricket”}}

किंग चार्ल्स से पाकिस्तान टीम की मुलाकात
– फोटो : Reuters

विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर मैदान के बाहर भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 194 रन से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट टीम में बड़े बदलाव किए। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए गए। इसी बीच टीम की किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात को लेकर भी एक नया विवाद सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों को भी किंग चार्ल्स से मुलाकात में शामिल होने के लिए कहा गया था। हालांकि, एक खिलाड़ी ने कथित तौर पर इस मुलाकात में जाने से ही इनकार कर दिया।

