महिला एशिया कप 2026 के सातवें मुकाबले में आज भारत और हॉन्गकॉन्ग की टीमें आमने-सामने हैं। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं, जबकि हॉन्गकॉन्ग की कप्तानी नताशा माइल्स के हाथों में है। हॉन्गकॉन्ग ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉस के दौरान भारतीय कप्तान ने कहा कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहती थीं। उन्होंने कहा कि दिमाग में कोई टारगेट सेट नहीं है, टीम बस मजबूत बल्लेबाजी करना चाहती है। यह पिच ट्रिकी है और हमें पता नहीं है कि कैसा खेलेगी। हॉन्गकॉन्ग की टीम अच्छा खेल रही है और हमारे लिए यह अच्छा मौका है कि हम बेहतर खेल के साथ आगे बढ़ें।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
- भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेरणा रावत, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़।
- हॉन्गकॉन्ग: नताशा माइल्स (कप्तान), मरियम बीबी, मारिको हिल, जॉयलीन कौर, मरिना लाम्प्लोह, यास्मिन दासवानी (विकेटकीपर), शानजीन शहजाद, कैरी चान, रुचिता वेंकटेश, इकरा सहर, एलिसन सियू।