लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

'महिला की चीख सुनी…', अमेरिका में गोलीबारी में 2 की मौत, शूटर भी मारा गया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के मिनियापोलिस शहर में बीचों-बीच एक अपार्टमेंट में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और संदिग्ध भी मारा गया. बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस सार्जेंट गैरेट पार्टेन ने बताया कि गोलीबारी में मिनियापोलिस पुलिस के 3 अधिकारी भी घायल हो गए. अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि तीनों अधिकारियों की हालत स्थिर है.

पार्टेन ने बताया कि एक पीड़ित की मौत घटनास्थल पर ही गोली लगने से हो गई, जबकि दूसरे की मौत हेनेपिन काउंटी मेडिकल सेंटर पहुंचने के बाद हुई. अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में 6 अन्य लोग घायल हो गए. मिनियापोलिस पुलिस विभाग ने बताया कि घायलों में उनके अधिकारी भी शामिल थे.

चश्मदीद ने क्या बताया
जूलियस बेली अपने अपार्टमेंट के बाहर बैठे थे, तभी उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और एक आदमी को पिस्तौल लिए देखा. वो शख्स भी उसी बिल्डिंग में रहता था. बेली ने बताया कि उन्होंने एक महिला के चीखने की आवाज सुनी और तुरंत वहां से भाग गए. उन्होंने बताया कि उन्होंने 8 गोलियां चलने की आवाज सुनी.

बेली ने कहा कि वो गन लिए उस आदमी को पहचानते थे क्योंकि वह आदमी अक्सर अपनी पिस्तौल लोगों को दिखाता रहता था. बेली ने कहा, "मुझे पता चल गया था कि वह कोई मुसीबत खड़ी करने वाला है." उसी अपार्टमेंट में रहने वाले क्रिस मिलर ने बताया कि उन्होंने लगातार कई गोलियों की आवाज सुनी और तुरंत बाहर भाग गए. उन्होंने कहा कि उन्हें अंदाजा था कि गोलीबारी किसने की है. उन्होंने बताया कि इसी हफ़्ते हॉलवे में उन्हें एक व्यक्ति दिखा था जिसके पास हैंडगन थी और उन्होंने उस व्यक्ति की शिकायत मैनेजमेंट से की थी.

क्या बोले मिनेसोटा के गवर्नर
मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और गोलीबारी की घटना से निपटने में स्थानीय पुलिस की मदद कर रहे हैं. वाल्ज ने कहा, "मैं उन पुलिसकर्मियों और सुरक्षा अधिकारियों का आभारी हूं जो आज दोपहर डाउनटाउन मिनियापोलिस में हमारे पड़ोसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं."

FBI डायरेक्टर काश पटेल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि FBI गोलीबारी की घटना पर कार्रवाई कर रही है और स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराएगी.

ये भी पढ़ें

Xप्लेन: नेपाल बाढ़ के 7 दिन बाद हालत क्या? 1,127 मौतें, 4,858 लापता और भारत की मदद

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment