लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पहले गल्फ ऑफ अमेरिका, अब ट्रंप स्ट्रेट?:होर्मुज का नाम बदलना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें पूरा मामला – First Gulf Of America Now Trump Strait Us President Wants To Rename Strait Of Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के बीच इस रणनीतिक जलमार्ग का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ करने का सुझाव दिया है। ट्रंप इससे पहले भी मैक्सिको की खाड़ी और ओंटारियो झील के नाम बदलने को लेकर कदम उठा चुके हैं। वहीं, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किए जाने और क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य हमलों के बाद वैश्विक तेल आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

‘अमेरिका के नियंत्रण में है, तो नाम भी बदल दें?’

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि अब जब यह अमेरिका के नियंत्रण में है, तो क्या हमें होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ कर देना चाहिए? खुद अमेरिका की तरह, यह भी पहले से कहीं ज्यादा ‘हॉट’ (शानदार और चर्चा में) होगा। भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने को लेकर ट्रंप का यह ताजा सुझाव है। इससे करीब एक हफ्ते पहले ही उन्होंने कनाडा के साथ जारी ट्रेड वॉर (व्यापार युद्ध) के बीच ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने का आदेश दिया था।

मैक्सिको की खाड़ी का नाम भी बदल चुके हैं

ट्रंप ने जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद संभालने के पहले ही दिन मैक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने का आदेश दिया था।

हालांकि, मैक्सिको और कनाडा दोनों ने इन नामों में किए गए बदलावों को स्वीकार नहीं किया है। ट्रंप द्वारा नाम बदलने के पिछले कई मामले शुरुआत में उनकी मजाकिया टिप्पणियों के रूप में सामने आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें वास्तविक फैसलों में बदल दिया।

होर्मुज पर ट्रंप लगातार जता रहे हैं अधिकार

हाल के हफ्तों में ट्रंप कई बार होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा करने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने यहां तक कि एक नक्शा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें इस अहम जलमार्ग को ‘अमेरिका का नया इलाका’ बताया गया था।

ईरान ने बंद किया दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक

हालांकि, ईरान ने वास्तव में इस अहम जलमार्ग को बंद कर दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है और यहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब पांचवां हिस्सा गुजरता है। ईरान ने यह कदम ट्रंप द्वारा इजराइल के साथ मिलकर फरवरी के आखिर में शुरू किए गए युद्ध के जवाब में उठाया है।

अमेरिकी हमलों के बाद फिर बढ़ने लगीं तेल की कीमतें

1 सितंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना द्वारा किए गए नए हमलों के बाद तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। ट्रंप का कहना था कि ये हमले ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य में नई बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिशों के जवाब में किए गए थे।

ट्रंप के चेहरे वाले एक डॉलर के सिक्के की बिक्री शुरू

विवादों के बीच अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में जारी किया गया एक डॉलर का सिक्का बुधवार से बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह जानकारी अमेरिका की टकसाल ने साझा की है। इस साल ट्रंप नियुक्त सदस्यों वाले अमेरिकी ललित कला आयोग ने सिक्के को मंजूरी दी थी। सोने की तरह चमचमाते इस सिक्के के हेड्स वाले हिस्से पर ट्रंप की तस्वीर है और टेल्स पर अमेरिका की महामुहर ढाली गई है, जिसमें एक गंजा ईगल एक पंजे में तीर और दूसरे में जैतून की टहनी पकड़े हुए है। उसकी चोंच में लगे बैनर पर लैटिन में अनेक में से एक लिखा है। ट्रंप की तस्वीर के ऊपर लिबर्टी और नीचे 1776~ 2026 लिखा है। ट्रंप ने पहले अपने चेहरे को सिक्के पर लगाने के विचार को बहुत असामान्य बताया था, लेकिन बाद में कहा था कि वह इससे सम्मानित महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में पुतिन: ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने का आदेश, ईरान को भी दिया मदद का भरोसा

25 सिक्कों की एक रोल की कीमत 61 डॉलर

अमेरिकी टकसाल के मुताबिक, 250 वर्षों की अमेरिकी विरासत के सम्मान में जारी किए गए 25 सिक्कों की एक रोल की कीमत 61 डॉलर, जबकि 100 सिक्कों की थैली की कीमत 154.50 डॉलर होगी। कुछ रोल और थैलियों में चार जुलाई लिखे विशेष सिक्के छिपाए गए है, शुरुआत में प्रत्येक घर अधिकतम दो ऑर्डर कर सकेगा। यह सीमा बृहस्पतिवार को पूर्वी अमेरिकी समयानुसार दोपहर 2 बजे हटा दी जाएगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दूर बैठा दुश्मन भी खाएगा खौफ:खगंतक-243 का सफल परीक्षण, स्वदेशी लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम कैसे बढ़ाएगा सैन्य ताकत? – Iaf-successfully-tests-indigenous-long-range-glide-bomb-khagantak-243

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह:सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव – Former South African Cricketer Jonty Rhodes Advice To Indian Captain Shubman Gill Ahead Of Odi World Cup 2027

उबर में 3400 कर्मचारियों की छंटनी:ग्लोबल वर्कफोर्स में 10% की कटौती की तैयारी, भारत में किनकी जाएगी नौकरी? – Uber-global-layoffs-3400-jobs-workforce-restructuring-september-2026-impact-india

‘जल उत्सव को बनाएं जन-आंदोलन’:पीएम मोदी बोले- हर बूंद बचाने के लिए अपनाएं आधुनिक टेक्नोलॉजी; और क्या कहा? – Pm Modi Calls For Water Saving Technologies Ai Jan Bhagidari Water Summit

नौवीं मंजिल से कूदा इंटीरियर डिजाइनर:गाजियाबाद के तनुश्री अपार्टमेंट में हादसा, वारदात के पीछे आ रही ये वजह – Interior Designer Dies After Falling From The Ninth Floor Of Tanushree Apartments

Up:चार अर्थियों को कंधा देने जा रहे शीलेश की रास्ते में मौत, बस ने दूर तक घसीटा; अगले हिस्से में फंसी थी लाश – Man Struck By Bus While On His Way To Attend A Funeral Dies

Leave a Comment