लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लाहौर:पीएम मोदी ने आतंकवाद पर लगाई थी लताड़, लेकिन एससीओ ने पाकिस्तान को दे दिया तोहफा – Sco Names Pakistan Lahore As Its Tourism And Cultural Capital After Pm Modi Slam Over Terrorism

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

शंघाई सहयोग संगठन की मंगलवार को हुई शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई थी और कहा था कि आतंकवाद किसी के लिए भी रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। हालांकि एससीओ संगठन ने पाकिस्तान को इज्जत नवाजते हुए लाहौर को 2026-27 के लिए ‘पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी’ घोषित कर दिया है। यह घोषणा किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 26वीं बैठक में की गई, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए थे।

इस साल पाकिस्तान करेगा एससीओ की अध्यक्षता

लाहौर को ‘पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी’ का यह खिताब 2022 से एससीओ सदस्य देशों को बारी-बारी से दिया जा रहा है। इसका मकसद सदस्य देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देना है, साथ ही उस देश की सांस्कृतिक विरासत को उजागर करना है जिसे संगठन की अध्यक्षता मिलने वाली है। 

पाकिस्तान इस साल एससीओ की अध्यक्षता करेगा और शहबाज शरीफ ने इसकी थीम ‘विजन को एक्शन में बदलना: कनेक्टिविटी, इनोवेशन और साझा समृद्धि’ तय की है। लाहौर को यह दर्जा देने का फैसला इस साल अप्रैल में लिया गया था, जब SCO सदस्य देशों के पर्यटन विभागों के प्रमुख बिश्केक में मिले थे।

भारत के वाराणसी को भी मिल चुका है ये खिताब

जिन शहरों को पहले यह खिताब मिला है, उनमें भारत का वाराणसी (2022-23), कजाकिस्तान का अल्माटी (2023-24), चीन का किंगदाओ (2024-25) और किर्गिस्तान का चोलपोन-अता (2025-26) शामिल हैं। एससीओ संगठन का मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में है। यह एक क्षेत्रीय समूह है जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी और इसमें भारत सहित 10 सदस्य देश शामिल हैं। यह संगठन इस साल अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की अध्यक्षता में बिश्केक में आयोजित किया गया था।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

एससीओ बैठक में पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें एक आवाज में कहना चाहिए कि इस गंभीर मुद्दे पर दोहरे मापदंड की कोई जगह नहीं हो सकती। जो देश आतंकवाद को अपनी नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह और समर्थन देते हैं, उन्हें स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और रवि किशन तक, इन नेताओं ने पवन कल्याण को दी जन्मदिन की बधाई; इस बात की तारीफ की – Pm Modi To Amit Shah And Ravi Kishan Congratulate Pawan Kalyan On His Birthday

गठबंधन में खटास?:पीएम पद पर विजय की दावेदारी से कांग्रेस असहमत, बोली- 2029 के लिए राहुल गांधी ही पहली पसंद – Congress-tvk Alliance Faces Strain Over Vijay Pm Pitch; Congress Backs Rahul Gandhi For 2029

कैसी है अन्ना हजारे की तबीयत?:डॉक्टरों की निगरानी में इलाज, इतने दिन और अस्पताल में रहेंगे, सेहत पर आया अपडेट – Anna Hazare Health Update: Social Activist Improving, To Remain In Mumbai Hospital For Two More Days

अंकित हत्याकांड:मुझे हाथ-पांव में बेड़ियां डालकर ले जाए पुलिस, गैंगस्टर को एनकाउंटर का डर, कोर्ट में दी अर्जी – Ankit Baliyan Murder Case: Gangster Rakesh Alias Pampu Fears Fake Encounter, Seeks Protection From Court

Pawan Kalyan Birthday:रीमेक फिल्मों से बदली पवन कल्याण की किस्मत, जानें ऐसी 10 फिल्मों के बारे में – Pawan Kalyan Birthday From Gabbar Singh To Vakeel Saab 10 Remake Films That Became His Biggest Hits

‘केरलम की सोच ऐसी नहीं’:महिलाओं पर मौलवी के बयान पर सतीशन का पलटवार, इस्लामिक इतिहास का क्यों दिया उदाहरण? – That Not Kerala Mindset Satheesan Hits Back At Cleric’s Remarks On Women; Why Did He Cite Islamic History?

Leave a Comment