लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया तनाव:अमेरिका ने चाबहार समेत ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले; ट्रंप ने क्या धमकी दी? – West Asia Tension Us Attacks Iran Chabahar Trump Threat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को ईरान में चाबहार और केशम द्वीप समेत कई अहम ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। भारतीय समयानुसार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुए हमलों में ईरान के इस्लामी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

सेंटकॉम ने क्या कहा?

अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) के मुताबिक, यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर आईआरजीसी के हालिया हमलों के जवाब में की गई। इससे दोनों देशों के बीच संघर्ष फिर से भड़क गया है। ईरान की समाचार एजेंसियों के अनुसार, केशम द्वीप, बंदर अब्बास, चाबहार, जास्क और सिरिक में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

ट्रंप ने क्या धमकी दी?

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी कि अगर ईरान ने इस हमले का जवाब दिया, तो उसे और भी सख्त परिणाम भुगतने होंगे। आईआरजीसी ने कहा कि अमेरिका को अपने इन नए हमलों पर पछतावा होगा।

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका युद्ध: अमेरिकी सेना ने आईआरजीसी ठिकानों पर किए हमले, बंदर अब्बास के पास पांच से ज्यादा धमाके

ब्रेंट क्रूड के दामों में वृद्धि

इस ताजा संघर्ष के बाद ब्रेंट क्रूड तेल के दामों में लगभग दो फीसदी की और तेजी आई है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे सऊदी अरब के दो सुपर टैंकरों पर भी अज्ञात मिसाइलों से हमले की खबर है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि यदि फारस की खाड़ी से ईरान को तेल निर्यात करने से रोका गया, तो कोई भी देश यहां से तेल निर्यात नहीं कर पाएगा।

अमेरिकी वित्त मंत्री ने क्या कहा?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने घोषणा की है कि अमेरिका इस सप्ताह और अगले सप्ताह ईरान के खिलाफ नए बैंकिंग प्रतिबंध और कड़े आर्थिक उपाय लागू करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य ईरान के नेतृत्व को आर्थिक रूप से अलग-थलग करना है। कतर में स्थित अमेरिकी दूतावास ने मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी नागरिकों से अत्यधिक सतर्क रहने को कहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल:महुआ मोइत्रा की सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश; क्या है वजह? – Cal Hc Orders Two Bengal Police Personnel To Accompany Mahua Moitra During Constituency Visits

दिल्ली:आज संभलकर निकलें, 35 से ज्यादा सड़कों पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था; कई जगह दोपहर बाद तक डायवर्जन – Traffic Affected On More Than 35 Major Roads In Delhi Due To Rehearsal For Brics Summit Advisory Issued

आज का राशिफल 02 सितंबर:सिंह, मकर और कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिलेगा भाग्य का साथ – Today Prediction Horoscope Of 02 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

मानहानि मामला:’सावरकर ने मुसलमानों से कभी नफरत नहीं की’, राहुल गांधी के आरोप पर कोर्ट में परपोते ने क्या कहा? – Savarkar Never Hated Muslims, But Rahul Gandhi Portrayed Him As Their ‘extreme Hater’: Kin To Court

यूपी:6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान, आज 21 जिलों में जमकर बरसात का अलर्ट; सतर्कता के निर्देश – Up: Heavy Rain And Flood Forecast Until September 6; Heavy Rain Alert For 21 Districts Today

आज बंद रहेंगे स्कूल:यूपी के इस जिले में छुट्टा का आदेश, कक्षा आठ तक के बच्चे नहीं जाएंगे विद्यालय; ये है वजह – Schools Up To Class Eight In Lakhimpur Kheri Remain Closed On Wednesday Due To Rain

Leave a Comment