लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेचुरल ग्लो और बेदाग निखार के लिए ऐसे बनाएं ग्रीन टी फेस टोनर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

DIY Green Tea Face Toner: आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, पॉल्यूशन और केमिकल्स से लोडेड प्रोडक्ट्स की वजह से हमारी स्किन देखते ही देखते अपनी नेचुरल ग्लो खोने लग गई है. जब हमारी स्किन अपनी ग्लो खोने लगती है, तो सबसे पहला काम हम करते हैं स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को चेंज करना. हम हर्बल प्रोडक्ट्स पर शिफ्ट कर जाते हैं या फिर कोई ऐसा प्रोडक्ट चुनते हैं जिसमें कंपनियां कम केमिकल्स का इस्तेमाल करने का दावा करती हैं. अगर आपकी स्किन भी अपनी नेचुरल ग्लो खो चुकी है और आप उसे ठीक करने के लिए एक स्किनकेयर प्रोडक्ट की तलाश कर रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है.

अगर आप अपनी स्किन का नैचुरली ख्याल रखना चाहते हैं, तो इसका सबसे बेस्ट तरीका होता है घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देना. हम सभी यह जानते हैं कि ग्रीन-टी का पानी हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि किचन में मौजूद यह ग्रीन टी का छोटा सा पैकेट आपकी स्किन के लिए भी एक जादू की तरह काम कर सकता है? दरअसल, ग्रीन टी में जो एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, वे आपकी स्किन को अंदर से साफ करते हैं, जिसकी वजह से एक फ्रेश निखार आपके चेहरे पर देखने को मिलता है. तो चलिए, बहुत ही आसान शब्दों में यह समझते हैं कि आप किस तरह से घर पर ही ग्रीन टी से फेस टोनर बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

टोनर क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?

जब हम फेस वॉश करते हैं तो उसके बाद हमारी स्किन में जो छोटे-छोटे पोर्स होते हैं वे खुल जाते हैं. टोनर का काम इन छोटे-छोटे पोर्स को वापस नॉर्मल साइज में लाना और स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करना होता है. बाजार में मिलने वाले महंगे टोनर्स में अल्कोहल और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से आपकी स्किन ड्राई हो जाती है. लेकिन, ग्रीन टी से बना टोनर पूरी तरह से नेचुरल होता है और यह आपकी स्किन को डैमेज भी नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

ग्रीन टी टोनर बनाने के लिए जरुरी इंग्रीडिएंट्स

इस ग्रीन टी टोनर को बनाने के लिए आपको बाजार से स्पेशियलि कोई महंगी चीज खरीदकर लाने की जरुरत नहीं पड़ती है. घर पर मौजूद कुछ सिंपल चीजों ही आप इस ग्रीन टी टोनर को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको नीचे बताई गयी चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.

  • ग्रीन टी: 1 या 2 टी-बैग, अगर टी-बैग नहीं है तो 1 चम्मच खुली ग्रीन टी की पत्तियां.
  • पानी: 1 कप साफ और अच्छे से उबला हुआ.
  • गुलाब जल या टी-ट्री ऑयल: अगर आपकी स्किन नॉर्मल या ड्राई है तो 1 चम्मच गुलाब जल मिला लें. लेकिन, अगर आपके चेहरे पर बहुत पिंपल्स होते हैं या स्किन ऑयली है, तो 3 से 4 बूंदें टी-ट्री ऑयल की मिला सकते हैं.
  • एक खाली स्प्रे बोतल: टोनर को स्टोर करके रखने के लिए.

ग्रीन टी फेस टोनर बनाने का सबसे आसान तरीका

यह टोनर बनाना इतना आसान है कि इसे कोई भी 10 मिनट में तैयार कर सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को किसी बर्तन में अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी उबल जाए, तो गैस बंद कर दें और उसमें ग्रीन टी-बैग या पत्तियां डाल दें. अब इसे 5 से 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें ताकि ग्रीन टी का सारा असर पानी में आ जाए.

जब पानी पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो टी-बैग को निचोड़कर बाहर निकाल लें या पत्तियों को छलनी से छान लें. अब इस ठंडे पानी में अपना मनपसंद गुलाब जल या टी-ट्री ऑयल मिलाएं. अब इस मिक्सचर को साफ स्प्रे बोतल में भर लें. आपका होममेड ग्रीन टी टोनर तैयार है.आप इसे फ्रिज में रखकर 7 से 10 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका

ग्रीन टी टोनर लगाने से स्किन को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

  • पिंपल्स से छुटकारा: ग्रीन टी में ऐसे गुण होते हैं जो चेहरे के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. इससे पिंपल्स और रेडनेस बहुत जल्दी कम हो जाती है.
  • ऑयली स्किन से छुटकारा: यह चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा तेल को कंट्रोल करता है, जिससे आपका चेहरा दिनभर चिपचिपा नहीं दिखता.
  • ओपन पोर्स को छोटा करता है: चेहरे के बड़े छेदों को छोटा करके स्किन को चिकना और टाइट बनाता है.
  • नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस: इसे चेहरे पर स्प्रे करते ही स्किन एकदम फ्रेश महसूस करती है और चेहरे की टैनिंग दूर होती है.

इसे अपने स्किनकेयर रूटीन में कैसे शामिल करें?

अगर आप इस इस टोनर का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं तो इसे सही स्टेप्स को फॉलो करके अपने चेहरे पर लगाएं.

  • अगर आप इस टोनर का इस्तेमाल करने वाले हैं तो सबसे पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी और फेस वॉश से अच्छी तरह धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए.
  • इसके बाद अपने चेहरे को तौलिए से हल्का सुखाएं. अब स्प्रे बोतल से टोनर को सीधे अपने पूरे चेहरे पर छिड़कें. अगर स्प्रे बोतल न हो, तो कॉटन में टोनर लेकर चेहरे पर हल्के से लगाएं.
  • इसे हाथों से बिल्कुल रगड़ें नहीं, बल्कि 1 से 2 मिनट हवा में अपने आप स्किन के अंदर सोखने दें.
  • जब टोनर अच्छे से सूख जाए, तो उसके ऊपर अपना नॉर्मल मॉइस्चराइजर या क्रीम लगा लें ताकि स्किन की मॉइस्चर लॉक हो जाए.
  • अच्छे रिजल्ट के लिए इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें. इसे एक बार सुबह नहाने या फेस वॉश के बाद, और दूसरी बार रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये होममेड जेल, सुबह स्किन दिखेगी एकदम फ्रेश और ग्लोइंग

The post नेचुरल ग्लो और बेदाग निखार के लिए ऐसे बनाएं ग्रीन टी फेस टोनर, जानें इस्तेमाल का सही तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment