लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मक्का समझौता:पाकिस्तान-तुर्किये-सऊदी की पहली बैठक आज, किन मुद्दों पर चर्चा होगी; ईरान पर क्या बनेगी रणनीति? – Pak Deputy Pm Dar, Cdf Munir Reach Turkiye Ahead Of First Makkah Defence Pact Meeting

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर रविवार को तुर्किये पहुंचे। दोनों तीन देशों की रक्षा संधि की बैठक में शामिल होंगे। इसमें सऊदी अरब भी शामिल है। पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने सात अगस्त को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसे ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ कहा गया।

क्या है मक्का समझौते में?

इस समझौते के तहत तीनों में से किसी एक देश पर हमला हुआ तो उसे तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यह समझौता हुआ है। इस क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है।


पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री भी इशाक डार आधिकारिक काम के लिए इस्तांबुल पहुंचे हैं। वहीं, सेना ने अलग बयान में कहा कि फील्ड मार्शल मुनीर भी आधिकारिक यात्रा पर तुर्किये पहुंचे हैं। 

पहली बैठक में क्या होगा?

दोनों के कार्यक्रमों की आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। हालांकि, तुर्किये के विदेश मंत्रालय ने बताया कि रक्षा समझौते के तहत बनाई गई ‘रणनीतिक राजनीतिक और रक्षा समिति’ की पहली बैठक सोमवार को इस्तांबुल में होगी। तुर्किये ने बताया कि बैठक में उसके विदेश मंत्री हाकान फिदान, रक्षा मंत्री यासर गुलर और तुर्किये की सेना के प्रमुख जनरल सेल्चुक बायरक्तारोग्लू शामिल होंगे।

रक्षा समझौते के तहत होने वाली पहली बैठक का एजेंडा अभी साफ नहीं है। हालांकि, माना जा रहा है कि ईरान युद्ध को लेकर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा हो सकती है।


ये भी पढ़ें: नेपाल: त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का रास्ता बंद; भारत की फॉरेंसिक टीम कैसे देगी मदद?

चार देशों की अलग बैठक में क्या चर्चा होगी?

तुर्किये के विदेश मंत्री फिदान ने डार को अलग से इस्तांबुल में होने वाली क्षेत्र के चार देशों की बैठक के लिए भी आमंत्रित किया है। इसमें रक्षा समझौते वाले तीन देशों के साथ मिस्र भी शामिल है। चार देशों का यह समूह क्षेत्र की सुरक्षा पर फोकस कर रहा है। यह समूह मार्च में बना था। उस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की कोशिशें चल रही थीं।

इस समूह की आखिरी बैठक पांच अगस्त को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई थी। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के अनुसार, बैठक में मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए चारों देशों के बीच लगातार बातचीत और करीबी तालमेल की अहमियत को दोहराया था।

पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता में भूमिका निभाने की कोशिश की है। विदेश कार्यालय के अनुसार, डार लंदन से तुर्किये पहुंचे हैं। उन्होंने ब्रिटेन की अपनी सफल आधिकारिक यात्रा पूरी की है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिमाचल में बारिश का कहर:मकान ढहा, रेलवे ट्रैक हवा में लटका; आज से येलो अलर्ट, भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी – Rain Wreaks Havoc In Himachal: House Collapses, Kalka-shimla Railway Track Left Hanging In Mid-air

पश्चिम एशिया तनाव:अमेरिका के खिलाफ मुस्लिम एकता का आह्वान, खामेनेई ने किससे और क्यों की ऐसी अपील; हालात कैसे? – West Asia Tension Us Iran War Hormuz Airstrike Rocket Launchers Khamenei Trump Israel Shin Bet Irgc Centcom

नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर:अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट – Army Takes Charge In Nepal; 919 People Rescued From Flood-affected Areas

‘यह तुम्हें महंगा पड़ेगा’:अमेरिका में भारतीय ध्वज के अपमान पर भड़के रिजिजू; खालिस्तानियों को दिया दो-टूक जवाब – Don’t Abuse Our Nation, Will Cost You Dearly: Rijiju Warns Ny Protesters ‘desecrating’ Indian Flag

आज का राशिफल 31 अगस्त:सिंह और कुंभ राशि की बदल सकती है जिंदगी, नौकरी-व्यापार में मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ – Today Prediction Horoscope Of 31 August 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र:सरकार लाएगी 7255 करोड़ का अनुपूरक बजट, आज सदन में होगी चर्चा – Haryana Monsoon Session Government To Present Supplementary Budget; Discussion To Be Held In The House Today

Leave a Comment