लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा’, आमिर के ‘पहले नहीं मिले’ वाले बयान पर सोनम वांगचुक का जवाब

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने जुलाई के महीने में फिल्म ‘3 इडियट्स’ बनने के दौरान क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जानने से इनकार किया था. उन्होंने ये भी कहा था कि फिल्म की कहानी सोनम पर बेस्ड नहीं थी. आमिर के बयान के कुछ घंटे बाद ही साल 2008 का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे. अब सोनम वांगचुक ने आमिर के इस बयान पर मजेदार अंदाज में तंज कसा है.

सोनम वांगचुक ने आमिर के बयान पर कसा तंज
सोनम वांगचुक ने हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में आमिर खान के दावे पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब उन्होंने कहा कि हमारी मुलाकात तक नहीं हुई थी, तो बाद में कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें वो ‘गजनी’ वाले लुक में मेरा एक भाषण देख रहे थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘शायद वो गजनी के आउटफिट में थे, इसलिए उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हो गया होगा और करीब 15 मिनट के लिए सब भूल गए होंगे. इसलिए मुझे हैरानी नहीं हुई. वरना हम दोनों काफी विस्तार से मिले थे और कई चीजों पर बातचीत भी हुई थी.’

‘शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ होगा’, आमिर के 'पहले नहीं मिले' वाले बयान पर सोनम वांगचुक का जवाब

ये भी पढ़ेंः रुबीना दिलैक ने मनाया 39वां बर्थडे, पति अभिनव संग काटा केक, पार्टी में पहुंचे सितारे

सोनम वांगचुक को लेकर क्या बोले थे आमिर खान?
बता देंस ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट (BFI) में बातचीत के दौरान आमिर खान से एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर सवाल किया गया था. इस पर आमिर ने ‘3 इडियट्स’ बनाते समय सोनम को जानने से साफ इनकार किया था.

उन्होंने कहा, ‘नहीं, ये सही नहीं है. ये एक गलतफहमी है. जब हम फिल्म बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानता था. हाल ही में मैंने ‘चतुर’ का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था. शायद चतुर ऐसा सोच रहे थे, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि न राजू, न अभिजात और न ही मैं सोनम वांगचुक को जानते थे. हालांकि, सोनम जो काम कर रहे हैं, वो अच्छा है. उन्हें सम्मान देने और उनके काम की सराहना करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि उन्हें ‘3 इडियट्स’ के किरदार से जोड़ा जाए.’

‘3 इडियट्स’ के बारे में
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ‘3 इडियट्स’ बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. इंजीनियरिंग कॉलेज की कहानी पर बनी ये फिल्म तीन दोस्तों रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. 

ये भी पढ़ेंः KBC में 25 लाख जीतने वाले कंटेस्टेंट के पिता की भावुक अपील, बोले- ‘छोटी सी नौकरी दिला दो’



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment