महिला एशिया कप:भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा – Indw Vs Thaw Highlights: Women’s Asia Cup 2026 India Vs Thailand Women Match Scorecard Updates
{“_id”:”6a942e60c7732d1f9002804b”,”slug”:”indw-vs-thaw-live-score-women-s-asia-cup-2026-india-vs-thailand-women-match-scorecard-updates-2026-08-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के अपने पहले मैच में थाईलैंड को हराकर विजयी शुरुआत की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में थाईलैंड की टीम 16.1 ओवर में 65 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत ने ये मुकाबला 94 रनों से अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में शेफाली वर्मा ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया तो वहीं, नंदिनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने गेंद से दम दिखाया। दीप्ति ने बिना एक भी रन खर्च किए तीन विकेट झटके।