लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

लखनऊ:बेहोश करके धीरेंद्र सिंह को मारी गईं थीं गोलियां, सुनसान जगह पर फेंका गया शव; ऐसे खुली पूरी कहानी – Lucknow: Dhirendra Singh Was Shot Unconscious And His Body Was Dumped In A Deserted Area

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह (45) की अपहरण के बाद हत्या पूरी तरह फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई। हत्यारोपियों ने पहले चलती गाड़ी में धीरेंद्र प्रताप सिंह को रूमाल में कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और फिर उन्हें दो गोलियां मार दीं। इसके बाद आरोपियों ने उनका शव ऐसी सुनसान जगह पर फेंक दिया, जहां उसका पता लगाना मुश्किल था। वारदात के बाद आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की फॉर्च्यूनर गाड़ी मेदांता अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए।


एडीसीपी दक्षिण रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में चार लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने चालक रवि किशन और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया है। फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी चालक रवि किशन करीब 10 वर्षों से धीरेंद्र प्रताप सिंह के लिए काम कर रहा था और वह उनका बेहद भरोसेमंद था। हत्या की साजिश रचने वालों ने चालक के इसी भरोसे का फायदा उठाया और उसे सुपारी का लालच देकर साजिश में शामिल किया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट होना बाकी है कि चालक रवि किशन को वारदात को अंजाम देने के लिए कितनी सुपारी दी गई थी या कितनी रकम देने की बात तय हुई थी।

उतरेठिया के पास मारी गई थीं गोलियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने के बाद पीजीआई के उतरेठिया इलाके में एक सुनसान स्थान पर गोली मारी गई थी। पुलिस इस संबंध में पूरे रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस:यश की फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला कितना फायदा? पांचवें दिन इतना किया कलेक्शन – Toxic Movie Day 5 Box Office Collection: Yash Nayanthara Rukmini Vasanth Tara Sutaria Kiara Advani Huma Film

उत्तराखंड:राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज, ये है आरोप; जानें पूरा मामला – Complaint Filed Against Rahul Gandhi Over Allegations Of Giving A Casteist Angle To Sanitation Work

महिला एशिया कप:भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा – Indw Vs Thaw Highlights: Women’s Asia Cup 2026 India Vs Thailand Women Match Scorecard Updates

नेपाल में फिर बाढ़:त्रिशूली नदी के उफान में झूला पुल बहा, 400 परिवारों का पृथ्वी राजमार्ग से संपर्क टूटा – Fresh Flood In Trishuli River Sweeps Away Suspension Bridge In Nepal

पंजाब में पाकिस्तानी ‘आंखें’:दुकान के बाहर लगवाए सीसीटीवी, पाकिस्तान को लाइव फीड; जासूसी नेटवर्क का खुलासा – Accused Arrested For Installing Cctv Outside Shop And Sending Live Feed To Pakistan

हॉकी विश्व कप:जर्मनी ने चौथी बार जीता पुरुष विश्व कप का खिताब, फाइनल में स्पेन को दी मात; स्ट्रुथऑफ बने नायक – Spain Vs Germany Fih Hockey World Cup Final 2026 Highlights Key Moments Match Scorecard Updates

Leave a Comment