लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘आवारापन 2’ का 15वें दिन तहलका, अजय देवगन की ‘शैतान’ सहित 3 फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि ‘टॉक्सिक’ के आने से कॉम्पिटिशन बढ़ गया है फिर भी नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर डाली है, यहां तक कि इसने अजय देवगन की ‘शैतान’ सहित तीन बड़ी फिल्मों के भी परखच्चे उड़ा दिए हैं.चलिए यहां ‘आवारापन 2’ की 15वें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते है.

आवारापन 2′ ने भारत में कितनी कमाई की है?
इमरान हाशमी की साल 2007 की सीक्वल ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी उतार-चढ़ाव भी देखा गया फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजूबत बनी रही. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक इसेन पहले हफ्ते मे 117.66 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 32.18 करोड़ कमाए.

  • कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 1.20 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 151.04 करोड़ रुपये हो गई है.

कितना कमाया मुनाफा?
कोईमोई क मुताबिक ‘आवारापन 2′ 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. इसने रिलीज के 15 दिनों में 106.04 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है, जो कि मुनाफ़े के प्रतिशत के हिसाब से 235.6% है. इसी के साथ ये सुपर-डुपर हिट हो चुकी है.

ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन

‘शैतान’ सहित इन 3 फिल्मों को दी मात
‘आवारापन 2’ 151.04 करोड़ की कमाई कर अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 75 हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इसने ‘ओएमजी 2’ (150 करोड़), ‘दबंग 3’ (150 करोड़), ‘छिछोरे’ (150.36 करोड़) और ‘शैतान’ (151 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए 74वीं जगह हासिल की है. आज यह एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ और ‘सालार’ (हिंदी) से भी आगे निकल जाएगी; इन दोनों फ़िल्मों ने अपनी पूरी कमाई के दौरान 152 करोड़ रुपये कमाए थे.

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment