हॉकी इंडिया का बड़ा एलान:महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास – Hi Announces 50 Lakh Cash Award For Womens Hockey Team On Historic 5th Place Finish At World Cup Know
{“_id”:”6a91b7d15dc121cc58010b1b”,”slug”:”hi-announces-50-lakh-cash-award-for-womens-hockey-team-on-historic-5th-place-finish-at-world-cup-know-2026-08-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हॉकी इंडिया का बड़ा एलान: महिला टीम को मिलेगा 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, विश्व कप में रचा इतिहास”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
भारतीय महिला हॉकी टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन से खुश होकर हॉकी इंडिया ने टीम के लिए 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के एम्स्टलवीन में खेले गए एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के 5वें-6वें स्थान के मुकाबले में दुनिया की नंबर-5 टीम जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। यह विश्व कप में भारतीय महिला टीम का 52 साल बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले विश्व कप के उद्घाटन संस्करण में वर्ष 1974 में चौथा स्थान हासिल किया था।