
मुकेश खन्ना को पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ के लिए जाना जाता है. इस शो ने घर-घर में फेमस कर दिया था. अब इस शो पर फिल्म बनने को लेकर खबरें हैं. एक्टर रणवीर सिंह इसमें शक्तिमान का रोल प्ले करना चाहते थे. उन्होंने मुकेश खन्ना को मनाने की काफी कोशिश की. लेकिन मुकेश खन्ना ने साफ मना कर दिया. इस फैसले से मुकेश खन्ना को करोड़ों का नुकसान भी हुआ.
3 घंटे तक रणवीर ने मुकेश खन्ना को मनाया
सुभोजित घोष संग बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘रणवीर शक्तिमान बनने में बहुत इंटरेस्टेड था. वो 3 घंटे तक बैठा और उसने मुझे मनाने की पूरी कोशिश की. मुझे गिल्टी फील हो रहा था कि मैं उसे मना कर रहा हूं. क्योंकि मैं उसमें वो चेहरा नहीं देख पाया जो मैं शक्तिमान के लिए देख रहा हूं. वो उन तीन घंटे में बहुत एनर्जेटिक था. वो मेरे पास बैठा और पूरी कहानी बताई. वो जमीन पर बैठा हुआ था. पीछे से आदित्य चोपड़ा आए. मैं अचानक से चौंक गया. मैं इससे पहले इतना एनर्जेटिक शख्स नहीं देखा. देव आनंद साब के बाद, ये वो एक एक्टर है जिसमें मैंने इतनी एनर्जी देखी. वो एक जगह बैठ नहीं पाया. वो कभी इधर, कभी उधर घूम रहा था. वो टेबल पर चढ़कर बैठ गया. फिर वो कहीं और बैठ गया.’
ये भी पढ़ें- ‘देऊळ बंद 2’ के मेकर्स ने दान किया प्रॉफिट, सुसाइड करने वाले किसानों के बच्चों की कर रहे मदद
मुकेश खन्ना को हुआ करोड़ों का घाटा
आगे मुकेश खन्ना ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि कमर्शियली मैंने बेवकूफ आदमी की तरह बिहेव किया. मेरे हाथ में करोड़ों का चेक था. मेरे ऑफिस में लोगों ने कहा सर ले लो चेक. आप बाद में लड़ सकते हैं. मैंने कहा चुप रहो. इसके बारे में बात मत करो. मैंने मना कर दिया. पैसा प्रिंसिपल से पहले नहीं आता. मैंने कहा, सोचिए मैं वो पैसे ले लेता. तो क्या इस बात पर हंगामा हो रहा है? मैंने वो चेक नहीं लिया क्योंकि मेरा दूसरा चेक आने वाला था और मैंने उसे रुकवा दिया. मैंने पहला चेक तो ले लिया था लेकिन दूसरा रुकवा दिया. मैंने उनसे कहा, ‘मैंने आपसे कहा था कि आप मुझसे सलाह लेने के बाद ही शक्तिमान बनाएंगे.’ उन्होंने शर्त रख दी कि सर हम आपसे सलाह तो लेंगे लेकिन काम अपने तरीके से करेंगे. तो मैंने कहा ठीक है तो ऐसे नहीं हो पाएगा. कल को तो आप शक्तिमान को डिस्को में डांस करते हुए दिखा देंगे, फिर कुछ और करते हुए दिखा देंगे. तो मैंने शक्तिमान की लेगेसी को सिक्योर कर लिया.’
मुकेश खन्ना ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, ‘मैं मूवऑन क्यों कर जाऊं? मैंने शक्तिमान बनाया है.’
ये भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में फंसे शूटिंग करने गए एक्टर खराज मुखर्जी, पत्नी भी साथ
बता दें कि ‘शक्तिमान’ 1997 में आया था. शो का जॉनर एक्शन फिक्शन है. इस शो में मुकेश खन्ना, वैष्णवी, सुरेंद्र पाल, टॉम अल्टर, नवाब शाह, किटु गिडवानी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. शो बच्चों में बहुत ज्यादा पॉपुलर हुआ था. शो का फाइनल एपिसोड 2005 में आया था.

