06:18 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों और अटलांटिक महासागर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। दुनिया के कई प्रमुख शहर इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे, जिनमें वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड और लंदन जैसे यूरोपीय शहर शामिल हैं। इसके अलावा न्यूयॉर्क में भी यह ग्रहण साफ नजर आएगा, वहीं दक्षिण अमेरिका के रियो डी जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स से भी इसे बखूबी देखा जा सकेगा। अफ्रीकी महाद्वीप में जोहान्सबर्ग भी उन जगहों में शामिल है जहां से यह चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा
06:07 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का समय
पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026 को यह चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर आरंभ होगा और सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस तरह यह आंशिक चंद्र ग्रहण करीब 3 घंटे 18 मिनट तक चलेगा।
06:00 AM, 28-Aug-2026
Chandra Grahan 2026 Live: रक्षाबंधन पर आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें समय, सूतक काल और भारत पर असर
Chandra Grahan 2026 Moon Timing Live Updates: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, 28 अगस्त 2026 को लग रहा है, और खास बात यह है कि आज ही रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से चंद्रमा पर ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता, इसी वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक या शुभ कार्य करने की मनाही होती है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही आरंभ हो जाता है। ऐसे में यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि आज का यह ग्रहण ठीक किस समय लगेगा और दुनिया के किन-किन हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।


