लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राखी की मिठाई रह गई है बाकी? मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट सूजी के लड्डू

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Instant Suji Laddu Recipe: रक्षाबंधन पर मिठाई के बिना त्योहार थोड़ा अधूरा सा लगता है. लेकिन अगर राखी के दिन बाजार जाने का समय नहीं है, तो घर में रखी कुछ चीजों से झटपट मिठाई तैयार की जा सकती है. इसके लिए घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत भी नहीं होगी. आइए जानते हैं मिनटों में बनने वाली एक आसान मिठाई की रेसिपी.

मिनटों में तैयार होनी वाली स्वादिष्ट मिठाई

राखी के लिए आप सूजी के इंस्टेंट लड्डू बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और इसका स्वाद भी काफी अच्छा लगता है. अगर घर में सूजी, चीनी और थोड़ा घी मौजूद है, तो आपकी मिठाई की तैयारी आसानी से हो सकती है.

PC: Instagram
PC: Instagram

Instant Suji Laddu Recipe: लड्डू बनाने के लिए सामग्री

{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 कप सूजी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा कप पिसी हुई चीनी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”3-4 चम्मच घी”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2-3 चम्मच दूध”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”आधा चम्मच इलायची पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”कटे हुए काजू-बादाम”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”थोड़ी सी किशमिश”}

यह भी पढ़ें: बंगाल की फेमस प्लास्टिक चटनी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

ऐसे बनाएं सूजी के लड्डू

{“type”:”howToStep”,”text”:”

सबसे पहले एक कड़ाही में 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें. अब इसमें सूजी डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

सूजी का रंग हल्का सुनहरा होने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे, तो समझिए यह तैयार है. इसे तेज आंच पर न भूनें, वरना सूजी जल्दी जल सकती है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

सूजी भुन जाने के बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डाल दें. इन्हें सूजी के साथ करीब एक मिनट तक चलाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

जब सूजी हल्की गर्म रह जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत गर्म न हो, वरना चीनी पिघलने लगेगी और लड्डू बांधने में परेशानी हो सकती है.

“}{“type”:”howToStep”,”text”:”

मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए इसे मिलाएं. दूध एक साथ ज्यादा न डालें, क्योंकि इससे मिश्रण बहुत गीला हो सकता है. जब मिश्रण हाथ से दबाने पर आसानी से बंधने लगे, तो हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें.

“}

PC: Freepik
PC: Freepik

ऐसे बनाएं लड्डुओं को और खास

अगर घर में नारियल का बुरादा, पिस्ता या केसर है, तो लड्डुओं (Instant Suji Laddu Recipe) को सजाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं. ऊपर से थोड़ा पिस्ता डालने पर ये देखने में भी काफी अच्छे लगेंगे. इन्हें राखी की थाली में रखकर भाई का मुंह मीठा करा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: न गैस की झंझट, न ज्यादा सामान की जरूरत, ऐसे घर पर बनाएं राखी स्पेशल चॉकलेट मिठाई

The post राखी की मिठाई रह गई है बाकी? मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट सूजी के लड्डू appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment