लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

रक्षाबंधन पर फ्री बस:29 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर, बहनों के साथ एक यात्री का भी नहीं लगेगा टिकट – Free Bus Travel On Rakshabandhan Until Midnight On 29 August No Ticket Required For One Passenger

[sm_links_style1]

Free Bus Travel On Rakshabandhan until midnight on 29 August no ticket required for one passenger

रक्षाबंधन पर फ्री बस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों के लिए खुशखबरी है। उन्हें नगरीय इलेक्ट्रिक बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी, साथ ही एक सहयात्री भी निशुल्क यात्रा कर सकेगा। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एएमसीटीएसएल) ने शासन के निर्देश पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त की रात 12:00 बजे तक महिलाएं और उनके साथ यात्रा करने वाला एक सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।


इलेक्ट्रिक बस डिपो के एआरएम सतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस अवधि के लिए मशीनों में शून्य मूल्य के वैधानिक टिकट जारी करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुफ्त यात्रा से संबंधित पूरा डाटा तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। 

 

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]