काफी इंतजार के बाद आखिरकार 26 अगस्त को फिल्म ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज को दर्शकों ने जश्न की तरह सेलिब्रेट किया। फिल्म रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ा। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।
2 of 6
हिंदी में शानदार ओपनिंग लेने वाली साउथ की टॉप 5 फिल्में
– फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 100 करोड़ पार हुई कमाई
फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की।
सैकनिल्क से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 101.10 करोड़ रुपये की बड़ी ओपनिंग ली।
यह इसका कुल कलेक्शन भी है।
हिंदी में इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 23.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
वहीं इस फिल्म ने तेलुगु में 16 करोड़ रुपये, तमिल में 5.50 करोड़ रुपये वहीं मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
3 of 6
ओपनिंग डे पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्में
– फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में की शानदार कमाई
जहां भारत में इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है, वहीं दुनियाभर में भी इस फिल्म ने बेहतरीन कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने ग्रॉस 120.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ओवरसीज इसने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 6
लाखों में सिमटी ‘आवारापन 2’
दूसरे बुधवार को इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म का कलेक्शन काफी घट गया है। माना जा रहा है कि इसकी कमाई पर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज का असर पड़ा है।
पहले हफ्ते में ‘आवारापन 2’ ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
दूसरे मंगलवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
दूसरे बुधवार को इसने सिर्फ 90 लाख रुपये कमाए हैं।
फिल्म का कुल कलेक्शन 143.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
5 of 6
‘इनसिडियस’ की घटी कमाई
हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर’ की कमाई बुधवार को फिर घट गई है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही थी। यह ‘इनसिडियस-द रेड डोर’ का सीक्वल है।
ओपनिंग डे पर ‘इनसिडियस’ ने 2.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।