लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सर्वे:दूसरी छमाही में रियल एस्टेट-आईटी में बंपर नौकरियों के आसार, एफएमसीजी दूसरे स्थान पर; कहां ज्यादा मौका? – Survey Second Half Real Estate It Bumper Jobs Fmcg Second Place

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भारत के जॉब मार्केट में 2026 की दूसरी छमाही में भी नए रोजगार सृजन की अच्छी उम्मीद है। नौकरी डॉट कॉम का दावा है कि इस अवधि में भर्तियां जारी रहेंगी और रियल एस्टेट व आईटी सेक्टर में सर्वाधिक रोजगार पैदा होंगे। कंपनी के हायरिंग आउटलुक सर्वे 2026 के मुताबिक, रियल एस्टेट में 86 फीसदी, एफएमसीजी में 85 फीसदी और आईटी क्षेत्र में 83 फीसदी एचआर लीडर्स ने नई नौकरियों के सृजन की संभावना जताई है।

आईटी सेक्टर का आंकड़ा पहली छमाही के 79 फीसदी से बढ़कर अब और मजबूत हुआ है। भर्ती के लिहाज से बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग और नई तकनीक से जुड़ी भूमिकाओं की मांग सबसे अधिक रहने का अनुमान है।

योग्य लोगों का चयन बड़ी चुनौती : सीआईआई की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की संख्या और उनके कार्यक्षेत्र का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी चुनौती योग्य उम्मीदवारों का चयन है। जीसीसी किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी ऐसे विदेशी ऑफिस हैं, जो वैश्विक स्तर पर तकनीकी और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण कार्य संभालते हैं।

ये भी पढ़ें: सोना महंगा होने से बदला गहनों का बाजार: कम वजन में खरीदारी बढ़ी, मूल्य में 40% उछाल; क्या है वजह?

एआई से बड़ा खतरा नहीं

सर्वे में यह भी सामने आया कि एआई से फिलहाल नौकरियों पर कोई बड़ा खतरा नहीं है। 86% एचआर लीडर्स ने कहा कि एआई से निकट भविष्य में बड़ी छंटनी की संभावना नहीं है।


  • वहीं, 20% का अनुमान है कि एआई आईटी और बीएफएसआई सेक्टर में सर्वाधिक नए रोजगार पैदा करेगा। खासतौर पर मार्केटिंग और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में।

  • कंपनियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती सही कौशल वाले अभ्यर्थियों की कमी है। 31% एचआर लीडर्स ने इसे प्रमुख समस्या बताया।

  • उनका कहना है कि नए कौशल तेजी से उभर रहे हैं और पुराने की उपयोगिता कम हो रही है, उन्हें नया कौशल सीखने की जरूरत है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Top News:नेपाल में बाढ़ से 150+ लोगों की मौत, ठग सुकेश चंद्रशेखर दोषी करार; मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 27th August 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

अमेरिकी सेना का प्लान:पांच ठिकानों पर लगेंगे परमाणु माइक्रोरिएक्टर, खर्च होंगे 2.2 अरब डॉलर; क्या है मकसद? – Us Army To Spend Usd 2b To Build Nuclear Microreactors At 5 Bases To Ramp Up Nuclear Power

राजस्थान निकाय चुनाव:नामांकन आज से, पहले दिन निर्दलीय उतरेंगे मैदान में; बीजेपी-कांग्रेस के टिकट का इंतजार – Ticket Delay Puts Rajasthan Civic Poll Aspirants Under Pressure As Nomination Window Shrinks

महंगा हुआ चावल:दाम में 15 फीसदी उछाल, निर्यात ने फिर भी पकड़ी रफ्तार; दाल खरीद के लिए खुलेंगे 500 केंद्र – Rice-prices-rise-export-reaches-three-year-high-500-pulses-procurement-centres

संक्रामक रोगों की जांच का नेटवर्क होगा मजबूत:कितना खर्च करेगी सरकार, खुलेंगी नई लैब; किन इलाकों पर फोकस? – Infectious Disease Testing Network 732 Crore New Labs India

अगले महीने अमेरिकी दौरे पर जाएंगे पीयूष गोयल:जी20 बैठक में होंगे शामिल, यात्रा पर क्यों टिकी नजरें? – Piyush-goyal-us-visit-g20-trade-ministers-meeting-india-us-trade-deal

Leave a Comment