लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाइए’:सुप्रीम कोर्ट के जज ने लगाए आरोप, सीजेआई सूर्यकांत ने दी क्या प्रतिक्रिया? – Supreme-court-cji-surya-kant-responds-to-justice-sandeep-mehta-allegations-against-rajasthan-hc-acting-cj

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के कामकाज व प्रशासनिक भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जस्टिस मेहता ने देश के चीफ जस्टिस सूर्यकांत को 2, 10 और 17 अगस्त को पत्र लिखकर जस्टिस शर्मा को राजस्थान से स्थानांतरित करने और नियमित चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग की है।

पत्रों की प्रतियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के अन्य सदस्यों और राष्ट्रपति को भी भेजी गई हैं। जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा का आचरण संस्थान प्रमुख के अनुरूप नहीं है। राजस्थान हाईकोर्ट के कई जजों से शिकायतें मिली हैं, जिसमें जस्टिस शर्मा के न्यायिक कामकाज व दबाव बनाने के रवैये पर सवाल उठाए गए हैं। साथी जजों को ट्रांसफर जैसी कार्रवाई की धमकी का भी आरोप है।

सीजेआई सूर्यकांत ने दिया क्या जवाब?

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप मेहता की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी मौजूदा न्यायाधीश के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर स्थापित संस्थागत तंत्र के जरिए ही सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए।

सीजेआई सूर्यकांत इन दिनों चार दिवसीय जर्मनी और ब्रिटेन के दौरे पर हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ लगाए गए आरोपों को अपने आप में न्यायाधीश के खिलाफ निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि संबंधित न्यायाधीश को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर दिया जाना चाहिए।

एआई तर्क में मदद कर सकता है, न्यायिक विवेक का स्थान नहीं ले सकता: सीजेआई

सीजेआई सूर्यकांत ने बुधवार को कहा कि न्यायपालिका का मूल सिद्धांत यह है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) न्यायिक तर्क को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन वह न्यायिक विवेक का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के इस्तेमाल और उसकी जवाबदेही की निगरानी के लिए एक स्थायी शीर्ष निकाय बनाने का प्रस्ताव है।

जर्मनी के कार्ल्सरूहे में संघीय न्यायालय के अध्यक्ष न्यायाधीश उलरिख हेरमन के साथ द्विपक्षीय बैठक में सीजेआई ने कहा कि एआई का इस्तेमाल कुछ तय सहायक कार्यों में किया जा रहा है। इनमें कानूनी शोध, फैसलों का 16 भाषाओं में अनुवाद और नागरिकों को मामलों की स्थिति तथा कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए संवादात्मक इंटरफेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन तकनीकी साधनों का उद्देश्य दोहराए जाने वाले काम को कम करना है। ये न्यायिक फैसले तय नहीं करते।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर क्या बोले सीजेआई?

उन्होंने कहा, ‘‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता न्यायिक तर्क को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, लेकिन वह न्यायिक विवेक का स्थान नहीं ले सकती। सुप्रीम कोर्ट की एआई समिति के मसौदा नियम प्रशासनिक इस्तेमाल जैसे मामलों की सूची तैयार करने, प्रतिलेखन और अनुवाद की अनुमति देते हैं, जबकि एआई को गवाह की विश्वसनीयता, फरार होने के जोखिम, दोबारा अपराध करने की संभावना या जमानत की पात्रता का आकलन करने से रोकते हैं। एआई के इस्तेमाल और उसकी जवाबदेही की निगरानी के लिए एक स्थायी शीर्ष निकाय बनाने का प्रस्ताव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी दोनों न्याय व्यवस्थाओं की समान जिम्मेदारी है। नई तरह की मुकदमेबाजी और न्याय तक पहुंच को लेकर बदलती अपेक्षाओं के बीच न्यायिक स्वतंत्रता और लोगों के भरोसे को बनाए रखना जरूरी है। ‘‘तकनीक और प्रशासनिक सुधार इस जिम्मेदारी में मदद कर सकते हैं, लेकिन वे सावधानीपूर्वक न्यायिक प्रक्रिया, मानवीय निर्णय और कानून के प्रति निष्ठा का स्थान नहीं ले सकते।’’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बैंकिंग में डिजिटल फ्रॉड रोकने की तैयारी:जल्द लागू होगा नया तंत्र, धोखाधड़ी की होगी पहचान; कैसे करेगा काम? – Banking Digital Fraud Ai Model Digital Payments Intelligence Platform

सर्वे:दूसरी छमाही में रियल एस्टेट-आईटी में बंपर नौकरियों के आसार, एफएमसीजी दूसरे स्थान पर; कहां ज्यादा मौका? – Survey Second Half Real Estate It Bumper Jobs Fmcg Second Place

बिल गेट्स की चेतावनी:एआई से नौकरियों और मानव जीवन को गंभीर खतरा, कहा- जोखिम को कम आंक रहीं टेक कंपनियां – Bill-gates-ai-threat-jobs-human-life-global-regulation-china-xi-jinping

29 अगस्त से भूख हड़ताल पर अड़े जरांगे:अनशन से पहले सरकार ने बढ़ाया समिति का कार्यकाल, क्या अब टलेगा आंदोलन? – Maratha Reservation Manoj Jarange Hunger Strike Maharashtra Kunbi Records Panel Tenure Extended

राजधानी में मनमानी:रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ महंगा, त्योहार के कारण यात्रियों की बेरहमी से काटी जा रही है जेब – Traveling Home For Raksha Bandhan Has Become Expensive; Passengers Are Being Fleeced Due To The Festival.

जयशंकर से यूक्रेनी विदेश मंत्री की बात:काला सागर की स्थिति पर चर्चा, जहाजों की सुरक्षा पर क्या बोले? – Jaishankar Ukrainian Foreign Minister Black Sea Trade Shipping Security

Leave a Comment