लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दुबई से हस्ताक्षर, अयोध्या में समझौता:47 साल पुराना विवाद भी खत्म, एससी ने कैसे किया मामलों का निपटारा? – Supreme Court Special Lok Adalat 1978 Trade Dispute 47 Year Tenancy Row Resolved

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

साल 1978 से चल रहा कारोबारी विवाद, 47 साल पुरानी किरायेदारी की लड़ाई और अयोध्या की जमीन का दशकों पुराना मामला। सुप्रीम कोर्ट में आयोजित विशेष लोक अदालत में इन विवादों का अंत हो गया। तीन दिन चली इस विशेष लोक अदालत में कई पुराने मामलों में आपसी सहमति से समाधान निकाला गया। सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष अदालत में 96 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। इनमें 10 हजार से ज्यादा मामले ऐसे हैं, जो दस साल से अधिक समय से निपटारे का इंतजार कर रहे हैं।

तीन दिन में 1712 मामलों का निपटारा

21 से 23 अगस्त तक आयोजित विशेष लोक अदालत समाधान समारोह 2026 में 1712 मामलों का निपटारा हुआ। 48 मामलों में मध्यस्थता के जरिए समझौता कराया गया। सूचीबद्ध 3285 मामलों में 1664 मामले लोक अदालत के दौरान निपटाए गए या उनमें समझौता हुआ। इस दौरान 240.94 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया।


  • विवादों के समाधान के लिए 21 अप्रैल से पहले से प्रक्रिया शुरू की गई थी।

  • समझौते की संभावना वाले लंबित मामलों को अलग से चिह्नित किया गया।

  • पक्षकारों और उनके वकीलों से पहले ही संपर्क कर सहमति की संभावना तलाशी गई।

  • लोक अदालत में वैवाहिक, संपत्ति और मोटर दुर्घटना मुआवजा मामले भी रखे गए।

  • कर, सेवा और श्रम विवादों को भी आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास हुआ।

1978 का कारोबारी विवाद सुलझा

सऊदी अरब की अल मुस्तनीर एस्टैब्लिशमेंट फॉर ट्रेड और सिंडिकेट बैंक (जो अब केनरा बैंक का हिस्सा है) के बीच 1978 का विवाद था। मामला 2,000 मीट्रिक टन एमएस राउंड बार की आपूर्ति से जुड़ा था। सौदे की कीमत करीब 6.8 लाख अमेरिकी डॉलर थी। दिल्ली हाईकोर्ट से होता हुआ मामला 2017 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। जुलाई में मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी और तय राशि के भुगतान के साथ विवाद खत्म हो गया।

यह भी पढ़ेंमहाराष्ट्र: प्रेमी ने प्रेमिका को पास कराने के लिए लीक किया था पेपर, ब्रेकअप के बाद खुद ही कर दी शिकायत

दुबई से भेजा हस्ताक्षरित समझौता

अयोध्या की कृषि भूमि के विवाद में दुबई में रह रहे मोहम्मद तौसीफ भारत नहीं आ सके। उन्होंने दुबई में हिंदी समझौता पत्र छापा, उस पर हस्ताक्षर किए और उसकी स्कैन प्रति व्हाट्सऐप से अपने कानूनी प्रतिनिधियों को भेज दी। समझौते में अपीलकर्ताओं को उत्तरी हिस्से में 53 फीसदी और प्रतिवादियों को दक्षिणी हिस्से में 47 फीसदी हिस्सा मिला। पश्चिमी रास्ते का दोनों पक्ष मिलकर इस्तेमाल करेंगे।

47 साल पुरानी किरायेदारी की लड़ाई खत्म

जयपुर की एक दुकान का विवाद 1952 की किरायेदारी से जुड़ा था। मकान मालिक ने 1979 में बेदखली की कार्रवाई शुरू की। मामला 2017 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। वर्ष 2003 में दुकान बेचने पर सहमति और कुछ भुगतान के बावजूद मुकदमा चलता रहा। आखिरकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर की मदद से तय राशि पर दुकान बेचने का समझौता हो गया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ind Vs Sl Day 4:आखिरी दिन रोमांचक होगा कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका 16 रन से आगे; भारतीय टीम की नजर चार विकेट पर – Ind Vs Sl 2nd Test Day 4 Match Highlights Report Analysis India Vs Sri Lanka Scorecard Record

एक्सप्लेनर:विज्ञापन पर विवाद नया नहीं, कृति से पहले आमिर-आलिया से कियारा तक आए निशाने पर, कब-क्यों हुआ बवाल? – Advertising Controversies Are Nothing New: From Aamir And Alia To Kiara, Who Faced Backlash Before Kriti

क्या विज्ञापन के नोटिस पर चुप्पी साधे बैठे हैं शाहरुख-टाइगर और अजय? तुकाराम मुंढे बोले- ‘अब तक नहीं मिला जवाब’ – Actors Shah Rukh Khan Ajay Devgn And Tiger Shroff Yet To Reply To Notice On Advertisement Says Tukaram Mundhe

एमपी:विदिशा के पास एंबुलेंस में ऑक्सीजन हुई खत्म, 16 साल के किशोर ने तोड़ा दम; भोपाल लेकर जा रहे थे – Ambulance Runs Out Of Oxygen, 16-year-old Boy Dies Near Vidisha

‘ऑपरेशन सिंदूर की हो कारगिल जैसी समीक्षा’:पूर्व Cds के बयान पर कांग्रेस ने केंद्र को घेरा; क्या है मामला? – Operation Sindoor Ex Cds Anil Chauhan Revelations Congress Demands Kargil Style Review

यूपी:आईटीआई में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित, 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश – Up: First-phase Selection Results For Iti Admissions Declared; Admissions To Take Place From August 27 To Sept

Leave a Comment